SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सच्चाई की जीत हुई', जामिया में 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद क्या बोले छात्र?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में चल रहा छात्रों का प्रदर्शन खत्म हो गया है. प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को मंजूरी दे दी है. जामिया में छात्रसंघ चुनाव 20 साल बाद होगा. इस फैसले के आने के बाद से ही छात्रों में खुशी का माहौल था.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 30, 2026, 12:56 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 01:04 PM IST
Image Credit: ANI X
Join

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पिछले 18 दिनों से छात्रों का प्रोटेस्ट चल रहा था. ये प्रोटेस्ट छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर स्टूडेंट्स द्वारा किया जा रहा था. वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब छात्रों की मांगो को मंजूर कर लिया है. प्रशासन ने लगभग 20 साल बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) के चुनाव दोबारा कराने का फैसला किया है. वहीं जैसे ही ये फैसला आया छात्रों में जश्न का माहौल बन गया.

कैसे कराया जाएगा चुनाव? 

जामिया के रजिस्ट्रार महताब आलम ने बताया कि छात्रों ने प्रशासन को तीन मांगे लिख के दी थी. इसमें सबसे मेन मांग छात्रसंघ का संविधान तैयार करने की थी. प्रशासन ने 15 मई 2027 तक छात्रसंघ के ड्राफ्ट संविधान को तैयार करने पर सहमति जताई है.

वहीं जो समिति संविधान तैयार करेगी उसमें प्रोफेसर और कानूनी विशेषज्ञों के साथ छात्रों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इसके तहत हर फैकल्टी से छात्र के प्रतिनिधि चुने जाएंगे. इससे संविधान तैयार करने के प्रोसेस में छात्रों की भागीदारी भी हो सकेगी. चुनाव को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार कराया जाएगा.

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने क्या कहा?

प्रोटेस्ट में एबिन बेसिल 18 दिनों तक और रेहान मेवाती 15 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे. ऐसे में जब प्रशासन द्वारा मांगों को मान लिया गया, तो दोनों ही छात्रों ने इसे छात्र समुदाय की बड़ी जीत बताया. एबिन बेसिल ने कहा कि यह स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी जीत है. यह जामिया के इतिहास और विरासत में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा. वहीं  रेहान मेवाती का कहना था कि ये  सच्चाई की जीत हुई है. उन्होंने  आगे कहा कि मैं पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर था. मेरी तबीयत खराब हो रही थी, लेकिन जामिया एडमिनिस्ट्रेशन ने हमारी मांगें मान ली और सच का साथ दिया. हम सच के लिए लड़ रहे थे. इंकलाब जिंदाबाद. सच की हमेशा जीत होती है.

कब कराए जाएंगे छात्रसंघ चुनाव

प्रशासन के अनुसार, छात्रसंघ चुनाव 16 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के 6 हफ्ते के अंदर कराए जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर की गई कार्रवाई और कैंपस में एंट्री पर लगाई गई रोक भी हटा दी गई है.

ये भी पढ़ें- 20 साल के बाद होंगे Jamia में छात्र संघ चुनाव: मानी गई छात्रों की मांगें, इस तारीख तक होंगे इलेक्शन!

(नोएडा से अशोक कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES