SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली के शाहदरा में भरभराकर गिर गई बिल्डिंग, मलबे से 7-8 लोगों को निकाला गया

दिल्ली के शाहदरा जिले के ज्वाला नगर इलाके में मंगलवार को एक पुराना मकान अचानक ढह गया. हादसे के बाद दमकल, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.

Written By Gaurav Pandey
Published: Nov 17, 2026, 11:45 IST | Updated: Nov 17, 2026, 11:50 IST
Image Credit: सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं
Join

दिल्ली के शाहदरा जिले में विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्वाला नगर श्मशान घाट के पास मंगलवार को एक पुराना मकान अचानक ढह गया. मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मलबे में 7 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई. बचाव दल ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया. अब तक 7-8 लोगों को मलबे से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है.

घटना में तीन महीने के एक बच्चे की मौत की सूचना भी सामने आई है. हालांकि, मौतों की कुल संख्या और अन्य हताहतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान जारी है.

मकान करीब 40 से 50 साल पुराना

उत्तरी एमसीडी के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि यह मकान करीब 40 से 50 साल पुराना था. उन्होंने कहा कि हादसे में तीन महीने के एक बच्चे की जान चली गई है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद हैं.

फिलहाल बचाव दल मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं. मकान किन परिस्थितियों में ढहा और हादसे की वजह क्या रही, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
(खबर अपडेट हो रही है)

इसे भी पढ़ें- 
-- दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की रिपोर्ट, 10 महीने में बाल यौन शोषण के 1,225 मामले दर्ज

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES