SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में सर्दी की दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? जानें अगले 7 दिन के मौसम का पूरा हाल

हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से सुबह-शाम ठंड और हल्के कोहरे का असर बढ़ने लगा है, जबकि 3 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप के कारण तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 02, 2026, 05:47 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 05:56 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. पहाड़ी इलाकों से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं सुबह और शाम को ठंड बढ़ा रही हैं. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है. नारनौल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम है.

वहीं राज्य में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. हिसार में पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रोहतक में एक दिन के अंदर दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है. तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी बनी हुई है, वहीं सुबह और शाम अब ठंडी होने लगी है.

खेतो में कोहरा छाने की संभावना 
खेतों में नमी के कारण सुबह हल्का कोहरा छा सकता है. हिसार में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, हाल ही में हुई बारिश की वजह से खेतों की मिट्टी में अभी भी काफी नमी है. इसलिए सुबह-सुबह खुले और गांव के इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. उन्होंने बताया कि नमी की वजह से सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल: 
3 नवंबर को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की ठंड महसूस होगी. बारिश की संभावना बहुत कम है.

4 नवंबर को भी राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि, रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है. सुबह और देर शाम मौसम काफी ठंडा रहेगा.

5 नवंबर को भी राज्य में बारिश की उम्मीद नहीं है. ज्यादातर जिलों में आसमान साफ ​​या थोड़ा धुंधला रह सकता है. अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

6 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की धुंध के साथ ठंड हो सकती है. हालांकि, दोपहर की धूप से तापमान सामान्य पर आ जाएगा. रात के तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है.

7 नवंबर को राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में अच्छी धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी.

8 नवंबर को भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप निकलने की उम्मीद है. सुबह में हल्की ठंड और दिन में हल्की गर्मी रह सकती है.

9 नवंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात का तापमान 16 से 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा ने फिर डराया.. AQI 400 के करीब, बारिश से मिली राहत खत्म!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES