SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

25 साल की मेहनत पर फिरा पानी! दिवाली की रात हांसी की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, प्रशासन से मांगा मुआवजा

हांसी की भगत सिंह मार्केट में दिवाली की रात अनिल छाबड़ा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगने से वर्षों की कमाई का सामान जलकर खराब हो गया. हादसे के बाद व्यापारियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 03:40 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 03:54 PM IST
Image Credit: दिवाली की रात हांसी की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, प्रशासन से मांगा मुआवजा
Join

25 सालों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई एक ही रात में आग की भेंट चढ़ गई. जहां पूरा शहर दीपावली की खुशियां मना रहा था, वहीं भगत सिंह मार्केट के दुकानदार अनिल छाबड़ा के लिए दीपावली की रात जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आई. दुकान में लगी आग ने वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया और दुकानदार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका दिया.

एक तरफ लोग दीपावली पर खुशियां मना रहे थे, दूसरी तरफ आग ने इस दुकानदार की खुशियां छीन लीं. अब पीड़ित दुकानदार और व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करवाने की मांग उठाई है.

दिवाली की रात इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग 
बता दे कि हांसी के शहर की भगत सिंह मार्केट में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान ने आग पकड़ ली, जिसके चलते दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर खराब हो गया. दुकान दुकानदार अनिल छाबड़ा की बताई जा रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आतिशबाजी की चिंगारी से दुकान में आग लगने की आशंका 
मकान मालिक के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आशंका जताई जा रही है कि दीपावली पर की गई आतिशबाजी की कोई चिंगारी दुकान तक पहुंचने से आग लगी हो सकती है. वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है.

दुकान की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया 
फायर ब्रिगेड ऑपरेटर जसबीर कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे भगत सिंह रोड पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. आग दुकान के अंदर फैल चुकी थी. स्थिति को देखते हुए दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंच बनाई गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

वहीं मंडी सर्व व्यापार मंडल के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आग के कारण दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है. दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आने से खराब हो गया.

भगत सिंह मार्केट के प्रधान दिनेश गोयल ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि आग से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित दुकानदार के नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि दुकानदार को राहत मिल सके. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है.

ये भी पढ़ें:  दिवाली पर दिल्ली में आग का तांडव, दमकल विभाग को मिलीं 257 कॉल; 11 लोग घायल

(हांसी से नवीन शर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES