SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DU AVASAR 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट में कैसे मिलेगी जॉब? आवेदन का तरीका भी जान लीजिए

दिल्ली यूनिवर्सिटी 7 अक्टूबर को DU 'AVASAR' प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेला का आयोजन कर रही है. ऐसे में नौकरी पाने के लिए लिए छात्रों को क्या करना होगा, डिटेल में जानें.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 05, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 05:02 PM IST
Image Credit: Zee Creative
Join

Delhi University News: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के हजारों छात्रों के पास नौकरी और इंटर्नशिप पाने का एक बड़ा मौका है. DU  अपने नॉर्थ कैंपस में 'AVASAR 2026' प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रही है. इसके लिए अब तक 4,000 से छात्र रजिस्टर कर चुके हैं. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, हिस्सा लेने वाली कंपनियों से ₹10 लाख से ज्यादा के सालाना पैकेज मिलने की उम्मीद है. कुछ इंटर्नशिप में हर महीने ₹60,000 तक का स्टाइपेंड मिलने की संभावनाएं है.

DU AVASAR क्या है?
'AVASAR' दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए जाने वाला एक प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेला है. इसे सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) और डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के ऑफिस द्वारा आयोजित किया जाता है. इसका मकसद छात्रों को अलग-अलग कंपनियों और इंस्टीट्यूशन के प्रतिनिधियों से सीधे जोड़ना है, कि उन्हें नौकरी और इंटर्नशिप के मौके मिल सकें.

कौन से स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं? 
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र DU AVASAR 2026 में हिस्सा ले सकते हैं. इसमें UG, PG और PhD छात्र शामिल हैं. DU के पुराने स्टूडेंट्स, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और NCWEB से जुड़े स्टूडेंट्स भी इस प्लेसमेंट ड्राइव का फायदा उठा सकते हैं.  

इस जॉब प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेले में हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी. सिर्फ जिन छात्रों ने रजिस्टर किया है, वही छात्र इसका फायदा उठा सकेंगे. छात्रों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे.

DU जॉब प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेले में हिस्सा लेने के लिए यहां करें रजिस्टर: DU AVASAR 2026 Placement Drive

कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे?
अपडेट किए गए CV/रिज्यूमे की कई कॉपी
आधार कार्ड
कॉलेज ID या कोई दूसरा वैलिड पहचान पत्र
पासपोर्ट-साइज फोटो

AVASAR 2026 कब और कहां होगा?
दिल्ली यूनिवर्सिटी का AVASAR 2026 प्लेसमेंट ड्राइव 7 अक्टूबर को होगा. यह नॉर्थ कैंपस में G.C. नारंग मार्ग पर गेट नंबर 2 के पास बने मल्टीपर्पस हॉल में होगा. प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

₹10 लाख से ज्यादा के पैकेज, ₹60,000 तक स्टाइपेंड
DU के मुताबिक, इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुछ कंपनियां ₹10 लाख से ज्यादा का सालाना पैकेज दे सकती हैं. इसके अलावा, इंटर्नशिप के लिए ज्यादा से ज्यादा स्टाइपेंड ₹60,000 हर महीने तक पहुंच सकता है. हालांकि, हर स्टूडेंट को मिलने वाली सैलरी या स्टाइपेंड एक जैसा नहीं होगा. यह कई बातों पर निर्भर करेगा, जिसमें कंपनी, जॉब प्रोफाइल, कैंडिडेट की क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस शामिल हैं.

85 से ज्यादा कंपनियों के हिस्सा लेने की उम्मीद
DU के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के मुताबिक, AVASAR 2026 में 85 से ज्यादा कंपनियों और इंस्टीट्यूशन के हिस्सा लेने की उम्मीद है. इनमें SPRIX Japan, Teach For India, Kotak Life, PPG Foundation, Influngio, Surasa, Dear Sir E-Learning, Cambridge School, Bharti Building, Unthinkable Solutions, Muthoot Finance, Verdicto, Connect Jobs, LSSSDC, Intellexia Tech, और Hazelnut Cyborg Infra Solutions जैसे नाम शामिल हैं.

इन कंपनियों के होने से स्टूडेंट्स को एजुकेशन, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ई-लर्निंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे सेक्टर में करियर ऑप्शन देखने का मौका मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES