SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली पर ठंड और जहरीली हवा का डबल अटैक! कोहरे के बीच AQI 300 के पार, जानें आज का हाल

दिल्ली में 24 नवंबर को आसमान साफ रहने और सुबह हल्की धुंध की संभावना है. सुबह 6 बजे सिरिफोर्ट का AQI 340 रहा, वहीं, कई इलाकों में प्रदूषण 300 पार दर्ज किया गया. जानें दिल्ली के मौसम और हवा का पूरा हाल.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 24, 2026, 07:10 IST | Updated: Nov 24, 2026, 07:17 IST
Image Credit: ठंड के बढ़ते असर के बीच दिल्ली की हवा बेहद खराब.
Join

जैसे-जैसे नवंबर का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे ठंड का असर गहराता जा रहा है. सुबह-शाम ही नहीं, अब तो कई जगहों पर दिन में भी ठंड का खासा असर महसूस किया जा रहा है. दिल्ली में 24 नवंबर को सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, वहीं,  दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सभी जिलों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध या उथला कोहरा छा सकता है. दूसरी ओर, राजधानी की हवा अब भी प्रदूषण की मार झेल रही है. सुबह 6 बजे जारी स्टेशनवार आंकड़ों में कई इलाकों का AQI 300 के पार दर्ज किया गया है. इससे साफ है कि दिल्ली के लोगों को ठंड के साथ खराब हवा की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट मुताबिक, 24 नवंबर को उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, मध्य, पूर्वी, नई दिल्ली और शाहदरा सहित सभी जिलों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की धुंध या उथला कोहरा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढे़ं- राजस्थान में मौसम की दोहरी मार, दिन में तपिश और रात में कंपकंपा रही सर्दी, पढ़िए IMD का अपडेट

दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम महसूस हो सकता है, लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण सर्दी ज्यादा महसूस होगी. मौसम विभाग ने 25 से 27 नवंबर तक भी दिल्ली के सभी जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान दिया है. इन दिनों भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और सुबह कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. सुबह की धुंध के कारण खुले इलाकों और सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति: कई इलाकों में AQI 300 पार
मौसम के साथ दिल्ली की हवा भी चिंता बढ़ा रही है. 24 नवंबर की सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया. सबसे खराब स्थिति सिरिफोर्ट में रही, जहां AQI 340 दर्ज किया गया.

इसके अलावा IGNOU मैदान गढ़ी में 336, नॉर्थ कैंपस DU में 323, टॉकीटोरा गार्डन में 323, NSUT जाफरपुर में 317 और CRRI मथुरा रोड पर 314 AQI दर्ज हुआ. बुराड़ी क्रॉसिंग और ITO में भी AQI 309 रहा. वहीं कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और IIT दिल्ली में यह 306 दर्ज किया गया.



इनके अलावा आया नगर में 287, मुंडका में 286, पंजाबी बाग में 276, चांदनी चौक में 267 और छावला में 266 AQI दर्ज किया गया.

कहां साफ रही हवा?
दिल्ली के कुछ इलाकों में दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कम दर्ज किया गया. घोघा में सबसे कम AQI 165 रहा. इसके बाद IMD लोधी रोड में 166, झरोड़ा कलां में 176, NSIT द्वारका में 179 और लोधी रोड में 183 AQI दर्ज हुआ. वहीं वसुंधरा एन्क्लेव में 189, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 में 195, IHBAS दिलशाद गार्डन और पूसा के IITM स्टेशन पर 197 AQI रहा.

स्वास्थ्य के लिए कितनी खराब है हवा?
AQI के सामान्य मानकों के अनुसार 201 से 300 के बीच हवा खराब और 301 से 400 के बीच बहुत खराब श्रेणी में आती है. इस लिहाज से सुबह 6 बजे दिल्ली के जिन इलाकों में AQI 300 से ऊपर रहा, वहां हवा की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है.

ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सुबह के समय खुले में ज्यादा देर तक व्यायाम करने से बचना बेहतर है. बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है.

आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 नवंबर तक भी दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध या उथला कोहरा छाने की संभावना है. यानी आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है. फिलहाल दिल्लीवासियों को बदलते मौसम के साथ बढ़ते वायु प्रदूषण से भी सतर्क रहने की जरूरत है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES