SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाम होते बढ़ेगी टेंशन, अगले 7 दिन दिल्ली की इन सड़कों पर जाम की आशंका

दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर के बीच शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 14, 2026, 07:46 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 07:49 AM IST
Image Credit: AI image
Join

राजधानी में दिल्ली पुलिस ने रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर के बीच शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है. ऐसा रामलीला और दुर्गा पूजा को लेकर कहा गया है. विकास मार्ग, गाजीपुर रोड, पटपड़गंज रोड, मयूर विहार और शाहदरा की सड़कें मुख्य रूप से प्रभावित हो सकती हैं. इस वजह से दिल्ली पुलिस ने अपनी योजना को पहले से बनाने की सलाह दी है.    

कितने बजे तक जाम की आशंका?  
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर तक राजधानी की कई जगहों पर रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजन किया जाने वाला है. इस दौरान पूर्वी दिल्ली की विभिन्न सड़कों पर शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच ट्रैफिक जाम की आशंका है. दिल्ली पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें शाम के समय आयोजन वाली जगहों के पास भक्तों, आने-जाने वालों और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ रहने की उम्मीद जताई है. ऐसे में लोगों से अपील किया गया है कि कहीं जाने के लिए समय लेकर निकलें.,        

कौन सी सड़क प्रभावित?
ये एडवाइजरी 12 से 20 अक्टूबर तक ईस्टर्न रेंज ट्रैफिक अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों के लिए है. जो सड़के प्रभावित हो सकती हैं, उसमें त्रिलोकपुरी में अमी चंद चौक से ब्लॉक 26 तक खुदीराम बोस मार्ग, हॉलिडे इन रेड लाइट से स्टार सिटी मॉल तक गाजीपुर रोड, णेश नगर में अक्षरधाम रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड शामिल हैं.  

प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
दिल्ली पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें पांडव नगर अंडरपास से पटपड़गंज गांव और दिल्ली पुलिस अपार्टमेंट रोड होते हुए आचार्य निकेतन मार्केट तक, डल्लूपुरा से नोएडा मोड़ तक, मयूर विहार फेज-3 को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाली सड़क पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है.    

इन रोड पर भी ट्रैफिक की संभावना? 
इसके अलावा पूर्वी गाजीपुर में पेपर मार्केट के पास मुर्गा मंडी से खोड़ा कॉलोनी तक का हिस्सा,  इंटीग्रेटेड फ्रेट कॉम्प्लेक्स में डीडीए पार्क के पास गाजीपुर रोड, हसनपुर टी-पॉइंट से एनएच-24 तक रोड नंबर 57ए, रोड नंबर 57 (स्वामी दयानंद मार्ग), पटपड़गंज रोड, मधु विहार रोड और साईं चौक पर भी ट्रैफिक की समस्या हो सकती है.    

ये रास्ते होंगे प्रभावित? 
वहीं विकास मार्ग, राजा राम कोहली मार्ग, रामलीला और दुर्गा पूजा स्थलों से जुड़े रास्ते में इस लिस्ट में हैं. शाहदरा में सीबीडी ग्राउंड के पास रोड नंबर 58 (सूरजमल रोड), विवेक विहार पुलिस स्टेशन के सामने रामलीला ग्राउंड के पास रोड नंबर 71, सोनिया विहार में जीटीबी DDA ग्राउंड और जीटीबी हॉस्पिटल पुस्ता के पास रोड नंबर 68 और करावल नगर में वीर सावरकर हॉस्पिटल के आस-पास का इलाके में भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES