SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ फेफड़े ही नहीं, दिल-दिमाग को भी खोखला कर रही दिल्ली की जहरीली हवा! डिप्रेशन का भी खतरा; AIIMS डॉक्टर ने चेताया

दिल्ली की जहरीली हवा सिर्फ फेफड़े ही नहीं, दिल-दिमाग को भी खोखला करने का काम कर रही है. AIIMS डॉक्टर ने बताया कि पॉल्यूशन से सूजन होने की संभावना रहती है, जो हमारे दिमाग पर असर डालती है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 22, 2026, 07:49 IST | Updated: Nov 22, 2026, 08:59 IST
Image Credit: दिल्ली की जहरीली हवा! (AI IMAGE)
Join

दिल्ली में हवा कितनी जहरीली है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. इसका असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है. खांसी, गले में जलन, सांस फूलने की समस्या, अस्थमा की परेशानी होती है. वहीं, लंबे समय तक संपर्क में रहने से क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, हमारे शरीर को और भी कई नुकसान पहुंचते हैं. 

जहरीली हवा का असर पूरे शरीर पर

कई सालों में हुई एक स्टडी ने दिल्ली के एयर पाल्युशन (AIR POLLUTION) को हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, डिप्रेशन, अटेंशन-डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) और समय से पहले होने वाली मौतों से जोड़ कर देखा है. इससे इतना तो साफ है कि जहरीली हवा का असर सिर्फ हमारे फेफड़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हमारा पूरा शरीर इसकी चपेट में हैं.

मेंटल हेल्थ और माइंड डेवलपेंट पर असर

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने 1975 और 2025 के बीच पब्लिश हुई 184 पीयर-रिव्यू स्टडी की समीक्षा की. इस रिव्यू में 184 में से 169 ने वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बीच कम से कम एक लिंक होने की सूचना दी. इसमें सबसे अधिक स्टडी दिल्ली में की गई, जिसकी संख्या 26 रही. फिर पंजाब, महाराष्ट्र और यूपी. 

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में स्टडी से पता चला कि रोजाना मौत होने के मामले में पार्टिकुलेट मैटर (PM 2.5) के अधिक संपर्क में आने से नॉन एक्सीडेंथल डेथ की संथ्या में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही, इसमें हॉर्ट और श्वास संबंधित कारणों से हुई मौतें भी शामिल हैं. प्रदूषित हवा मेंटल हेल्थ और माइंड के विकास पर भी असर डाल सकती है. इतना ही नहीं, स्टडी में ये भी पता चला कि पार्टिकुलेट पॉल्यूशन (पीएम 2.5 (PM2.5)) के संपर्क में रहने से ब्लड प्रेशर हाई होता है, जिससे हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है.

क्या बोले AIIMS के डॉक्टर?

नई दिल्ली के AIIMS में साइकेट्री के प्रोफेसर डॉ. राजेश सागर ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि वायु प्रदूषण का मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाला असर केवल एंग्जायटी और डिप्रेशन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बच्चों और युवाओं के मस्तिष्क का विकास और संज्ञानात्मक कार्य (कॉग्निटिव फंक्शन्स) भी शामिल हैं. उन्होंने आगे बताया कि पॉल्यूशन से सूजन होने की संभावना रहती है, जो हमारे दिमाग पर भी अपना असर डालती है. जिसका असर हमारे मूड और सोचने की क्षमता पर भी दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक; AQI अब भी 300 के पार, आज कैसा रहेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES