SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहरीली हवा ने बढ़ाई टेंशन, घरों में कैद हुए बच्चे-बुजुर्ग, अस्पतालों में बढ़े मरीज

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से 450 के बीच बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में यह 500 के पार पहुंच गया है. प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, सीने में भारीपन, सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 12, 2026, 04:53 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 05:01 PM IST
Image Credit: ल्ली की हवा बनी जहर बच्चों से बुजुर्गों तक परेशान.
Join

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (AQI) का स्तर लगातार खतरनाक और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) वर्तमान में 350 से 450 के बीच गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है. कुछ इलाकों में AQI 500 के पार भी पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली के लोगों को आंखों में जलन, सीने में भारीपन, सिर में दर्द,  उल्टी की शिकायत और कमजोरी महसूस हो रहा है. दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से अस्पतालों में भी अब सांस संबंधित बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं.

क्या कह रहे लोग? 

वहीं इस दौरान कालकाजी इलाके में रहने वाले संतोष तिवारी बताते हैं कि दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से वो बहुत परेशान हो गए हैं. घर के छोटे-छोटे बच्चों को अब खेलने के लिए भी बाहर नहीं जाने देते हैं. बुजुर्गों को तो परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है. अब उनके आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी महसूस हो रही है. दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण का लेवल और हाई हो गया है, जिसके वजह से हम लोग बहुत परेशान हो गए हैं. समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार दिल्ली से हम लोग कहां जाए.

कालकाजी इलाके के निवासी हितेश कौशिक बताते हैं कि पॉल्यूशन से उनका बुरा हाल है. घर के लोग बीमार होने लगे हैं.  अब तो ऐसा लग रहा है कि सफेद बाल भी काला हो जा रहा है. थोड़े-थोड़े देर में चेहरे पर धूल जम जा रहा है. कुछ दिन पहले वो उत्तर प्रदेश गए थे. वहां प्रदूषण बिल्कुल ना के बराबर था, लेकिन जब वो दिल्ली लौटे, तो उन्हें आंखों में जलन सांस लेने में दिक्कत हो रही है. घर में बुजुर्ग भी हैं. अब तो उन्हें भी घर से बाहर टहलने के लिए जाने नहीं दिया जा रहा. मुझे समझ नहीं आ रहा पिछले कुछ सालों से दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है.

सतीश सिंह बताते हैं कि पॉल्यूशन की वजह से बच्चे और बुजुर्ग दोनों को दिक्कत हो रही है. आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, सीने में जलन हो रहा है. दिवाली के बाद से दिल्ली में पॉल्यूशन बहुत बढ़ गया है. घर से निकलना भी अब मुश्किल हो रहा है. वही रोचन चोपड़ा बताते हैं कि दिल्ली में पॉल्यूशन से उनका बुरा हाल है. घर में एयर प्यूरीफायर भी लगाया गया है. हर दिन सुबह एयर प्यूरीफायर को साफ किया जाता है, तो काफी उससे धूल मिट्टी निकलता है. घर में मेरा बेटा 13 साल का है, जिसे नेबुलाइजर करना पड़ रहा है. मेरी मां की उम्र 70 साल के करीब है. उन्हें नेबुलाइजर करना पड़ रहा है.

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राजेश पार्थ ने क्या कहा? 

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राजेश पार्थ सारथी के अनुसार, हर साल सर्दियों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. त्योहारों के समय पटाखों और पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता और खराब हो जाती है. उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 1000 तक पहुंच गया था. हालांकि, इसके बाद इसमें कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी AQI करीब 300 के आसपास बना हुआ है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है.

फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं प्रदूषण के कण

डॉ. राजेश पार्थ सारथी ने बताया कि प्रदूषण में मौजूद PM2.5 के छोटे कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर फेफड़ों को प्रभावित कर सकते हैं. इसका असर खासतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों पर पड़ सकता है. इसके अलावा अस्थमा, हृदय रोग, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने सलाह दी कि लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें. जो लोग रोजाना व्यायाम या मॉर्निंग वॉक करते हैं, उन्हें प्रदूषण के दौरान सुबह-सुबह पार्क में जाने से बचना चाहिए. बेहतर होगा कि वे घर के अंदर ही व्यायाम करें.

खानपान और दवाओं का रखें ध्यान

डॉक्टर के अनुसार, इस दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोने के बाद ही इस्तेमाल करें. अस्थमा, हृदय रोग, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी दवाएं समय पर लें और उन्हें बीच में न छोड़ें. सांस से जुड़ी बीमारी या दिल की समस्या से जूझ रहे बच्चों का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. डॉ. राजेश पार्थ सारथी ने बताया कि प्रदूषण के कारण अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज पहुंच रहे हैं. लोगों में आंखों और सीने में जलन, खांसी, उल्टी, चक्कर और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं.

GRAP-4 के तहत सख्त पाबंदियां लागू

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-4 के सख्त नियम लागू किए हैं. इसके तहत ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है और निर्माण व तोड़फोड़ के काम बंद कर दिए गए हैं. वहीं, स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जा रही है. प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से प्रदूषण के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- DU के रामानुजन कॉलेज में बवाल! छात्राओं पर कथित अश्लील मैसेज को लेकर ABVP का प्रदर्शन

(दिल्ली से हरि किशोर साह की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES