SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामने के घर तक पहुंचीं लपटें; 3 ने छत से कूदकर बचाई जान

Delhi Fire News: दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर-2 में रविवार को जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच गईं, जिसके बाद बच्चों समेत तीन लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 13, 2026, 04:03 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 04:14 PM IST
Image Credit: DELHI FIRE
Join

Delhi News: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर-2 में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें सामने वाले घर तक भी पहुंचने लगीं, जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि बच्चों समेत तीन लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई. फैक्ट्री में जूडो की ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनते हैं.

घटना की सूचना करीब 11 बजे दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. करीब 50 फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया.

आसपास के घरों तक पहुंची आग की लपटें
स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंचने लगीं. सामने वाले घर में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो गई. इसी दौरान बच्चों समेत तीन लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे में कुछ लोगों के बुरी तरह झुलसने की भी जानकारी सामने आई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिहायशी इलाके के बीच फैक्ट्री चलने पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बीच इस तरह की फैक्ट्री कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित की जा रही थी. लोगों का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में कई अन्य फैक्ट्रियां भी इसी तरह चल रही हैं. ऐसे में इस हादसे के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर रिहायशी इलाके के बीच इस तरह की फैक्ट्रियां कैसे संचालित हो रही हैं और इनकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच क्यों नहीं की गई, यह बड़ा सवाल है.

फिलहाल दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. आग लगने के वास्तविक कारण और फैक्ट्री के संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

(दिल्ली से नीरज शर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES