SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली को मिली नई सौगात, यमुना में शुरू हुई रिवर क्रूज सफारी, जानिए क्या-क्या होंगी सुविधाएं

दिल्ली में यमुना नदी पर नमो यमुना रिवर क्रूज सफारी की शुरुआत हो गई है. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में किया गया.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 10, 2026, 12:59 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 01:42 PM IST
Image Credit: यमुना नदी पर नमो यमुना रिवर क्रूज सफारी की शुरुआत हो गई है.
Join

दिल्ली में यमुना नदी पर नमो यमुना रिवर क्रूज सफारी की शुरुआत हो गई है. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में किया गया. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे.

कितने लोग बैठ सकेंगे? 

ये सफारी सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी. इस दौरान क्रूज 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. इसके बाद सोनिया विहार की तरफ वापस लौटेगा.  इस तरह यात्रियों को कुल 12 किलोमीटर की यात्रा कराई जाएगी. सफारी में लगभग 30 मिनट का समय लगेगा. इस क्रूज में एक बार में 40 लोग सफर कर सकेंगे. नीचे में लगभग 30 लोग और ऊपर में 10 लोग एक साथ बैठ सकेंगे. नीचे बैठने वाले यात्रियों के लिए एयर कंडीशनर की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

कितना होगा टिकट

सफारी का टिकट फिलहाल ऑफलाइन मिलेगा. इसके लिए परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से टिकट लेना होगा. एक व्यक्ति का टिकट 500 रुपये रखा गया है. इसके अलावा परिसर में प्रवेश के लिए 50 रुपये का अलग टिकट लेना होगा. पर्यटकों के आकर्षण के लिए सफारी परिसर में वाटर फाउंटेन भी लगाए गए हैं, जो पूरे दिन चलते रहेंगे। इसके साथ ही यमुना रिवर फ्रंट को भी आने वाले समय में तैयार करने की योजना हैय इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

लोग ले सकेंगे पर्यावरण अनुकूल सफर का अनुभव

यमुना नदी में इलेक्ट्रिक क्रूज का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतर्देशीय जलमार्गों की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जा सकेगा. इसे लेकर मंत्रालय का मानना है कि पहल दिल्ली के लोगों और पर्यटकों को यमुना से जुड़ने का एक नया अनुभव देगी. 

राशन कार्ड धारकों को मुफ्त सिलेंडर

वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को ही सीएम रेखा गुप्ता दोपहर 1 बजे तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान राशन कार्ड धारक परिवारों को देगी मुफ्त LPG सिलेंडर की सौगात देंगी.  सरकार की योजना थी की होली और दिवाली पर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा.
 
 ये भी भी पढ़ें- दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES