SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi के कनॉट प्लेस में CEC के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, हिरासत में NSUI कार्यकर्ता

NSUI ने राजीव चौक पर मार्च निकाला. कनॉट प्लेस में एनएसयूआई अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा, मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन किया. उनका कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा, प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेंगे.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 13, 2026, 04:22 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 04:56 PM IST
Image Credit: Delhi के कनॉट प्लेस में CEC के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, हिरासत में NSUI कार्यकर्ता (NSUI X)
Join

Delhi Protest: राजधानी में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है.  मंगलवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनअर सर्कल में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कथित चुनावी गड़बड़ियों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

NSUI के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस की स्टूडेंट विंग ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट 7 पर प्रदर्शन किया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. NSUI ने कहा कि पुलिस ने उसके सदस्यों को तब हिरासत में लिया, जब वे कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. संगठन ने X पर एक पोस्ट में कहा, वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; हम छात्रों की आवाज को दबने नहीं देंगे.

वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई इस्तीफा नहीं देने तक जारी रहेगी- NSUI
एक न्यूज एजेंसी से NSUI के नेशनल मीडिया इंचार्ज रवि पांडे ने कहा, NSUI की वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई तब तक पूरी ताकत से जारी रहेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते.

जंतर मंतर के पास कनॉट प्लेस में यह प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों के आरोपों और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) से जवाबदेही की मांग के बीच हुआ.

जंतर-मंतर के पास CJP नेताओं को हिरासत में लिया 
इससे पहले मंगलवार की सुबह को ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भारी बैरिकेडिंग और भारी सुरक्षा तैनाती के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन की तय जगह से हटाने के एक दिन बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. यह कदम पिछले दिन CEC के खिलाफ विपक्ष के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के बाद उठाया गया, जिसके दौरान INDIA ब्लॉक के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने सेंट्रल दिल्ली से होते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च किया और SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग
चुनाव आयोग के खिलाफ आरोपों को लेकर विपक्ष ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है. कई राज्यों में विरोध प्रदर्शनों के बीच चुनाव आयोग और CEC की बढ़ती आलोचना हो रही है.

ये भी पढ़ेंं: दिल्ली में CJP पर पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES