दिल्ली की 1421 गाड़ियां, सभी पर 100-100 चालान, 2015 से तोड़ रहीं नियम; 62 करोड़ जुर्माना बकाया! अब क्या है पुलिस का प्लान
दिल्ली में यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के आंकड़े जारी किए हैं, जिन पर 100 या उससे ज्यादा चालान कटे हैं. वहीं पुलिस ने परिवहन विभाग से इन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को एक चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं. आंकड़ों में बताया गया है कि 1400 से ज्यादा ऐसे वाहन हैं, जिन पर 100 या उससे ज्यादा यातायात चालान कटे हुए हैं. इन पर लगभग 62 करोड़ रुपए का बकाया भी है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा कार शामिल हैं, जिन्होंने कई बार नियमों का उल्लंघन किया है.
रिकॉर्ड में यह भी पता चला है कि इतनी बड़ी संख्या में वाहनों पर चालान बकाया पड़े हैं, वह 2015 से लंबित हैं. इनमें कई बार पुलिस ने नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित किया था. साथ ही दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग भी की गई थी.
कौन-कौन से वाहन शामिल हैं?
दो जोन में बांटा गया यातायात
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में यातायात पुलिस ने अपने संचालन को दो यातायात जोनों में बांटा है. जिनमें से हर तीन यातायात इलाकों की निगरानी करता है. शनिवार को जारी किए गए आंकड़े केवल दिल्ली पुलिस के जोन-1 से संबंधित हैं. इसके अलावा, ऐसे वाहनों की पहचान करने के लिए यातायात जोन-2 में भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले को दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त को भेज दिया गया है. उनसे इस मामले में जांच करने का अनुरोध किया गया है. साथ ही मोटर वाहन अधिनियम और लागू नियमों के तहत कार्रवाई की भी मांग की है. हालांकि, विभाग की तरफ से वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है.
दिल्ली पुलिस ने जाहिर की चिंता
इस पर पुलिस की तरफ से चिंता जाहिर की गई है. इतनी बड़ी संख्या में लंबित चालानों से कहीं अधिक सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और अन्य वाहन चालकों के लिए जोखिम हो सकता है. दिल्ली यातायात पुलिस ने परिवहन विभाग से कहा है कि पंजीकृत मालक के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करते समय प्रत्येक वाहन के उल्लंघन के इतिहास पर विचार किया जाए. इन नोटिस का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करान है कि लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए. साथ ही यातायात प्रवर्तन और परिवहन अधिकारियों की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाए.
ये भी पढ़ेंः 27 से ज्यादा शादियां, गाड़ियों की भारी भीड़: दिल्ली में इन 8 रूट पर थम सकती है रफ्तार, जानें किन रास्तों पर रहेगा जाम और क्या हैं पुलिस के इंतजाम
वहीं दिल्ली यातायात (1) जोन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयंता गोयल आर्य का कहना है कि जब कोई वाहन बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो यह मामला और गंभीर हो जाता है. उन्होंने आगे कहा कि इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि नियमों का उल्लंघन लगातार हो रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हमने परिवहन विभाग से इन मामलों की जांच करने और कानून के प्रावधानों के तहत पंजीकृत मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.