SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तीन बेटियों के बाद चाहिए था बेटा, 8 महीने के मासूम को कर लिया अगवा! दिल्ली पुलिस ने दंपती समेत 3 को किया गिरफ्तार

दिल्ली के पांडव नगर से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया. मामले में बेटे की चाहत के एंगल से जांच कर रही पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 22, 2026, 16:07 IST | Updated: Nov 22, 2026, 16:28 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से कथित तौर पर अगवा किए गए आठ महीने के एक बच्चे को घटना के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बचा लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक कपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

24 घंटे के भीतर यूपी से अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से कथित तौर पर अगवा किए गए आठ महीने के एक बच्चे को घटना के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बचा लिया है. इस अपहरण और बाल तस्करी के मामले में एक दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला तब सामने आया जब ब च्चे की मां लक्ष्मी, जो एक ई-रिक्शा चालक हैं.

महिला रिक्शा चालक का बच्चा हुआ किडनैप
बच्चे कि मां ने पुलिस को शिकायत दी और कहा कि उनके काम पर जाने के दौरान उनके बच्चे की देखभाल करने वाली ज्योति के पास से उनका बच्चा गायब हो गया है. उसकी शिकायत में मंडावली थाने में अपहरण का केस दर्ज हुआ. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी कपल की बेटे की चाहत ही बच्चे की किडनैपिंग की वजह थी.

केयरटेकर के बयान में मिले सुराग
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में केयरटेकर ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर कुछ सामान खरीदने गई थी. इस दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान आदमी से हुई. फिर वह आदमी बच्चे को लेकर भाग गया.

मामले की जांच के लिए पुलिस ने आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज चेक की और आरोपी के भागने के संभावित रास्तों का पता लगाया. फुटेज में एक आदमी बच्चे को ले जाता हुआ दिखा. इसके बाद ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों से पूछताछ की गई, जिससे आरोपी की गतिविधियां अक्षरधाम से जुड़ीं.

पुलिस मिनी ट्रक ड्राइवर तक पहुंची
जांच के दौरान, पुलिस ने ऋषिपाल (40) की पहचान की, जो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला एक मिनी ट्रक ड्राइवर है. पुलिस के मुताबिक, ऋषिपाल ने किडनैप हुए बच्चे को अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव में छत्रू नाम के एक आदमी को सौंप दिया था.

पुलिस ने बताया कि छत्रू (50) पेशे से किसान है और उसकी पत्नी कुसमा (45) भी इस मामले में आरोपी है. दोनों वाजिदपुर गांव के रहने वाले है. छत्रू और ऋषिपाल दूर के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं.

एक साल पहले बनाया था प्लान
पुलिस के मुताबिक, छत्रू और कुसमा ने करीब एक साल पहले बच्चा पैदा करने का प्लान बनाया था. कपल की पहले से तीन बेटियां थीं और वे एक बेटा चाहते थे. पूछताछ और सर्च ऑपरेशन के बाद, पुलिस ने बच्चे को वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया.

तीनों आरोपियों (ऋषिपाल, छत्रू और कुसमा) को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. मंडावली थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों का कोई पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. मामले के दूसरे संभावित एंगल, जिसमें चाइल्ड ट्रैफिकिंग भी शामिल है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़ा टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय बदमाश पवन उर्फ 'मक्खी', अपहरण और धमकी का था आरोप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES