SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में GRAP-3 लागू, फिर भी धड़ल्ले से चल रहा था निर्माण कार्य! पहाड़गंज में इमारत का लेंटर गिरा, 8 मजदूर घायल

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में GRAP प्रतिबंधों के बीच निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 15, 2026, 18:59 IST | Updated: Nov 15, 2026, 19:24 IST
Image Credit: दिल्ली के पहाड़गंज में गिरा निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर, 8 मजदूर घायल
Join

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के संगतराशा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद निर्माण कार्यों पर निगरानी और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP के तहत निर्माण और विध्वंस कार्यों पर प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद कथित तौर पर इन नियमों को दरकिनार कर इमारत में लेंटर डालने का काम किया जा रहा था. ऐसे में सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्यों पर रोक है तो प्रतिबंधों के बावजूद काम कैसे जारी था? क्या संबंधित विभागों और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी? नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई और निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी? बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES