)
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के संगतराशा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद निर्माण कार्यों पर निगरानी और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP के तहत निर्माण और विध्वंस कार्यों पर प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद कथित तौर पर इन नियमों को दरकिनार कर इमारत में लेंटर डालने का काम किया जा रहा था. ऐसे में सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्यों पर रोक है तो प्रतिबंधों के बावजूद काम कैसे जारी था? क्या संबंधित विभागों और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी? नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई और निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी? बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है.