SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दिल्ली के स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 9 साल की बच्ची की अचनाक मौत हो गई. बच्ची की तबीयत स्कूल में ही खराब हो गई. इसके बाद उसे तुरंत अस्तपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 04, 2026, 01:54 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 02:16 PM IST
Image Credit: दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत
Join

दिल्ली के मयूर विहार के लवली पब्लिक स्कूल से एक मामला सामने आया है, जहां 9 साल की छात्रा की अचानक मौत हो गई. बच्ची 3rd क्लास की स्टूडेंट थी. बच्ची जब क्लास रूम में भी तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो वहां गिर गई. ऐसे में बच्ची को बिना समय गवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी उसके मौके की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी अभी  आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कैसे हुआ हादसा? 

बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया. इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां से बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि मोटी फीस वसूलने वाले स्कूल में बच्चों की आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है.

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

पुलिस ने स्कूल के क्लासरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी. फुटेज में बच्ची अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है. घटना के समय कक्षा में मौजूद शिक्षक और दूसरे बच्चे भी वहीं पर थे. बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल की ओर से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

परिवार वालों ने क्या कहा? 

मृतक की बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि वो स्कूल को अच्छी-खासी फीस देते हैं. इसके बावजूद बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी मेडिकल सुविधाएं तक मौजूद नहीं थीं. परिवार वालों का आरोप है कि बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी तो उसे समय पर जरूरी मेडिकल मदद नहीं मिली

परिवार वालों ने सवाल उठाया कि बच्ची को स्कूल में ही CPR यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन क्यों नहीं दिया गया. उनका ये भी कहना है कि अगर स्कूल में आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्था होती तो बच्ची को समय पर मदद दी जा सकती थी.

स्कूल की प्रिंसिपल ने क्या कहा

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्ची की मौत की वजह हार्ट फेल होना बताया. उन्होंने आगे कहा कि स्कूल अपने सभी बच्चों का अच्छी तरह ध्यान रखता है. प्रिंसिपल से CPR पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि CPR क्या होता है?

ये भी पढ़े-ं छठ से पहले यमुना की बदली तस्वीर, कालिंदी कुंज में कम हुआ सफेद झाग, जानें कैसे?

(दिल्ली से सचिन बिडलान की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES