SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR में काले बादलों का डेरा, आज आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम पूरी तरह बदल गया है. गुरुवार से ही बारिश हो रही है. शुक्रवार सुबह भी हल्की-हल्की बारिश हो रही है. आज पूरे दिन मौसम बदला रहेगा. लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है. आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 30, 2026, 06:40 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 06:44 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदल गया है. गुरुवार रात से ही मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. बंगाल की खाड़ी से आए अर्नब चक्रवात की वजह से पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत तक भारी बारिश हो रही है. इस साइक्लोन का असर दिल्ली-NCR तक को देखने को मिल सकता है.

कल कैसा था मौसम? 

वहीं गुरुवार 29 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. कल पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया. शाम के बाद से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी है. शुक्रवार सुबह भी हल्की-हल्की बारिश हो रही है. 30 तारीख को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा. कल तापमान में गिरावट देखने को मिली है. अब लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है. अब ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और काले बादल छाए रहे.    

दिल्ली में आंधी-तूफान का अलर्ट

वहीं शुक्रवार 30 तारीख को भी पूरे दिन मौसम बदला ही रहने वाला है. आज पूरे दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और कुछे जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने के भी आसार हैं. आज के लिए कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.  

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 

वहीं अगर शनिवार 31 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. अभी फिलहाल 31 अक्टूबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को दो से तीन दिन बाद ही मौसम बारिश से निजात मिलेगी. एक यो दो दिन बाद से मौसम साफ होने लगेगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, 2 दिन बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES