SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR में सर्दी की एंट्री, नवंबर के पहले हफ्ते में क्या होगा बड़ा बदलाव?

दिल्ली एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड पैर पसार रहा है. कुछ दिन पहले हुए बारिश के बाद से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. रात के समय तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. रविवार, 1 नवंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 01, 2026, 06:44 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 06:46 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदल गया है. लोगों को ठंड का आगमन हो गया है. दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कुछ दिन पहले हुई बारिश ने मौसम का पूरी तरह ठंडा कर दिया है. रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है. चक्रवात अर्नब के बाद अब एक नया साइक्लोन भी आगे बढ़ रहा है. 31 तारीख को भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. वहीं 1 नवंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बता दें कि अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिन ज्यादा बदलाव नहीं है.  

शनिवार को कैसा था मौसम? 

शनिवार 31 अक्टूबर को को मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा. वैसे तो किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं था, लेकिन मौसम में ठंडक थी. लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था. पिछले कुछ दिनों से रात होते ही ठंड बढ़ जा रही है. दिल्ली ही नहीं आसपास के इलाकों में भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. अब आने वाले दिनों ठंड बढ़ने ही वाला है.    

1 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली एनसीआर में चक्रवात अर्नब के असर देखने को मिल रहा है. पिछले दो दिनों से राजधानी में बारिश हो रही है. वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है और ठंड का अहसास हो रहा है. 1 नवंबर रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना है. बारिश के बाद से ही AQI में भी सुधार देखने को मिला है. दिल्ली समेत एनसीआर के प्रमुख शहरों में एक्यूआई फिलहाल ग्रीन जोन में पहुंच गया है. मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है.    

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? 

राजधानी में आने वाले दिनों में मौसम ठंडा ही रहने वाला है. अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगा ही. आने वाले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए दिख सकते हैं. रात के समय लोगों को ठंडक का भी एहसास होगा. आने वाली 3 तारीख तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 के बीच रह सकता है. वहीं 4 तारीख को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तापमान रहेगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा उलटफेर, दिन में बादल और रात में ठिठुरन, अब कैसा रहेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES