SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi-NCR में प्रदूषण के बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 15 नवंबर को बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच 15 नवंबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. मगर अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और स्मॉग का असर बने रहने का अनुमान है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 14, 2026, 13:35 IST | Updated: Nov 14, 2026, 13:36 IST
Image Credit: Delhi-NCR में 15 नवंबर को बारिश का अलर्ट (ANI)
Join

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे NCR को मानो 'गैस चैंबर' में तब्दील कर दिया गया है. हवा की गुणवत्ता इस कदर खराब हो चुकी है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है.

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर 
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से 400 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि कई इलाके ऐसे हैं जहां AQI 400 के खतरनाक स्तर को भी पार कर गया है. राजधानी दिल्ली के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक है. दिल्ली पीसीबी और आईटीएम के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई इलाकों की हवा जहरीली हो चुकी है.

दिल्ली में यहां सबसे ज्यादा AQI
सबसे अधिक प्रदूषण दिल्ली के NIH नरेला में दर्ज किया गया है, जहां AQI 433 है. इसके अलावा नॉर्थ कैंपस, डीयू में एक्यूआई 422, पूसा में 416 और एनएसयूटी जाफरपुर में 396 रहा. पंजाबी बाग (394), एनएसआईटी द्वारा (388), पटपड़गंज (334) और ओखला फेज-2 (315) जैसे इलाकों में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. पूसा में भी स्थिति गंभीर है जहां एक्यूआई 304 दर्ज हुआ है.

नोएडा में भी AQI 400 के पार
दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा भी लगातार जहरीली होती जा रही है. नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 439 तक पहुंच गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. सेक्टर-110 में 321, सेक्टर-39 में 282, सेक्टर-150 में 278, सेक्टर-116 में 253, सेक्टर-1 में 237 और सेक्टर-125 में 223 एक्यूआई दर्ज किया गया है.

वहीं ग्रेटर नोएडा के हालात भी कम नहीं हैं. नॉलेज पार्क-V में 357, घोड़ी बछेड़ा में 352, गौर यमुना सिटी में 317, नॉलेज पार्क-III में 312 और शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक्यूआई 295 रहा.

गाजियाबाद भी प्रदूषण का दायरा बढ़ रहा
गाजियाबाद भी प्रदूषण के गंभीर दायरे में है. नई तहसील-लोनी में एक्यूआई ठीक 400 पर पहुंच गया है. डासना देहात में 390, वेव सिटी में 384, लोनी में 374, वसुंधरा में 366, इंदिरापुरम में 361, वेद विहार-लोनी में 322 और संजय नगर में 318 एक्यूआई दर्ज किया गया है. गोविंदपुरम में 205 एक्यूआई के साथ स्थिति थोड़ी बेहतर है, लेकिन यह भी सुरक्षित स्तर से काफी ऊपर है. प्रदूषण के इस बढ़ते कहर के बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक राहत भरी खबर दी है.

15 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंका 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिल सकती है.

हालांकि, 14 नवंबर, 16, 17, 18 और 19 नवंबर को घना कोहरा रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है. हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) 95 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जिससे स्मॉग और कोहरे की चादर और गहरी हो सकती है.
फिलहाल सुबह के वक्त वातावरण में छाए स्मॉग और धुंध की वजह से लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR में GRAP-3 का उल्लंघन पड़ा भारी, ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES