SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली वालों की बढ़ी मुश्किलें! ठंड के बीच जहरीली हवा का कहर, कई इलाकों में AQI 450 पार

दिल्ली-NCR में अब ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है. मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है, जबकि रात में तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ रही है. मौसम विभाग (IMD) ने 12 नवंबर को दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 13, 2026, 06:36 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 06:38 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को ठंड का एहसास अब लगातार हो रहा है. IMD ने 12 नवंबर को दिल्ली के साथ-साथ 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां हवा की स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं दूसरी तरफ देखें को लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है. रात के समय पारा गिर भी जाता है. ऐसे में लोगों को ठंड का भी एहसास होता है.
 

12 तारीख को कैसा था मौसम

राजधानी में 12 तारीख को मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. गुरुवार को रात के समय तापमान में गिरावट भी देखने को मिली. वहीं शुक्रवार सुबह ठंड भी लग रही थी. सुबह के समय अब लोगों को स्वेटर के बिना बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. लोगों को ठंड का एहसास तेजी से हो रही है. दिल्ली में 12 तारीख को 29 डिग्री के आसपास तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास था. आसमान में हल्का कोहरा भी देखने को मिला. लोगों तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.  

13 तारीख को कैसा रहेना मौसम? 

देशभर में शुक्रवार 13 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम और पूर्व दिशा से आने वाले मौसमी सिस्टम के कारण देश के 12 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में सुबह कोहरा

दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर बाद से शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. राजधानी में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, दोपहर के समय हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

कहां कितना AQI? 

दिल्ली की हवा में भी जहर घुल रहा है. दिल्ली का औसत AQI 402 पहुंच चुका है. ये गंभीर श्रेणी में हैं. दिल्ली के कई इलाके बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचे हैं. बुराड़ी क्रासिंग 452, चांदनी चौक 474, मथुरा रोड 454, IIT 488, ITO 455 नार्थ कैंपस 474, पंजाबी बाग 455 पुसा, दिल्ली में 466, तो वहीं नोएडा -369 पहुंचा है AQI, गुरुग्राम 349, गाजियाबाद 377 फरीदाबाद 312. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES