SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR से राजस्थान तक कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम? सर्दी के बीच मौसम वैज्ञानिक की बड़ी जानकारी

दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी. पंजाब, हरियाणा और यूपी में सुबह कोहरे को लेकर 2-3 दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 26, 2026, 21:50 IST | Updated: Nov 26, 2026, 21:51 IST
Image Credit: Delhi Rajasthan Weather Forecast( AI Generated Image)
Join

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना रहेगा. आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश के मुताबिक, हवाओं का रुख बदल रहा है और हिमालय की तरफ से भी हवाएं आ रही हैं. इसके चलते दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंड का असर बढ़ सकता है.

दिल्ली-NCR में सामान्य के आसपास रहेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश के अनुसार, दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उससे थोड़ा कम बना हुआ है. आने वाले पूरे सप्ताह तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पारा 10 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. यानी फिलहाल मौसम में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. सैटेलाइट तस्वीरों में भी उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं. यह क्षेत्र क्लाउड फ्री नजर आ रहा है.

राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति

राजस्थान के कुछ इलाकों में ठंड का असर ज्यादा रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बनेगी. इन इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है. ऐसे में इन क्षेत्रों में लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का ज्यादा अहसास हो सकता है.

पंजाब, हरियाणा और यूपी में कोहरे का येलो अलर्ट

कोहरे को लेकर फिलहाल बड़े स्तर पर कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह के शुरुआती घंटों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए अगले 2 से 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, पूरे सप्ताह तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक! 3 दिन का येलो अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट
 

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश

जहां उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की गतिविधियां जारी हैं. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इन दोनों राज्यों में हैवी रेनफॉल एक्टिविटी देखने को मिल रही है. इस तरह आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और सुबह के कोहरे का असर रहेगा, जबकि तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES