ठिठुरन और कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR! 'शीतलहर' जैसी हवाओं से बढ़ी गलन... कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिल्ली-NCR में भी ठिठुरन का एहसास बढ़ गया है. सर्द हवाएं चल रही है, तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. साथ ही, कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में है. आइए जानते हैं आज का वेदर अपडेट-
नवंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके साथ ही पूरे दिल्ली एनसीआर में ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. रात सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण अच्छी-खासी कनकनी महसूस की जी रही है, जिससे लोगों में ठिठुरन का एहसास और बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज 25 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में धूप निकलने से आसमान साफ रह सकता है. वहीं, सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं आज का लेटेस्ट अपडेट-
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, राजधानी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान की बात करें, तो आज पूरे दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. दोपहर के समय सर्द हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जिससे रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है. कई इलाकों में कोहरा या धुंध रहने वाला है, जिसका असर सीधे विजिबिलिटी पर पड़ेगा. अगर आप सुबह-सुबह वाहन चला रहे हैं, तो सावधानी जरूर बरतें.
दिल्ली-NCR के इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. इन सभी इलाकों में सुबह के समय धुंध की चादर देखने को मिल रही है, साथ ही शीतलहर जैसी ठंड का एहसास भी होने लगा है. नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय ऑफिस जाने वालों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के साथ-साथ दिल्ली-NCR की हवा भी 'खराब' से 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की जा रही है. आज सुबह 6 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है.
दिल्ली-NCR की हवा भी हुई खराब! देखें सुबह 6 बजे का AQI
बेहद खराब श्रेणी (300 से ऊपर): डीटीयू (331), आनंद विहार (327), डीयू नॉर्थ कैंपस (314), बुराड़ी क्रॉसिंग (304) और इग्नू मैदान गढ़ी (304) में हवा सबसे ज्यादा जहरीली दर्ज की गई.
खराब श्रेणी (200 से 300 के बीच): आईटीओ (298), सिरीफोर्ट (298), सीआरआरआई मथुरा रोड (293), तालकटोरा गार्डन (291), घोघा (284), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (280), पंजाबी बाग (278), चांदनी चौक (274), बुराड़ी (266), बवाना (264), जहांगीरपुरी (261), आईआईटी दिल्ली (259), आया नगर (255), विवेक विहार (250), नरेला (250), मुंडका (248), छावला (245), नेहरू नगर (239), रोहिणी (238), जेएनयू (237), सोनिया विहार (234), मैदान गढ़ी (226), अशोक विहार (224), कराला (218), अलीपुर (216), दिलशाद गार्डन (207), मंदिर मार्ग (207) और घुम्मनहेड़ा (203) शामिल हैं.
मध्यम श्रेणी (200 से नीचे): डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज (195), पूसा (195), नांगलोई (194), आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 (190), आरके पुरम (190), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (184), बदरपुर (182), झरोदा कलां (178), टिकरी कलां (178), उत्तम नगर (178), लोधी रोड (176), द्वारका सेक्टर-8 (175), ओखला फेज-2 (169), नजफगढ़ (166), वसुंधरा एन्क्लेव (164), एनएसआईटी द्वारका (162), मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (161), पटपड़गंज (148) और श्री अरबिंदो मार्ग (145).