SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में पति की मौत के एक महीने बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, होमगार्ड जवान के साथ कार में मिली बेसुध

दिल्ली के मोहन गार्डन में कार के अंदर महिला और होमगार्ड जवान बेहोश मिले. दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस को कार से सल्फास के दो पैकेट बरामद हुए हैं.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 14, 2026, 15:59 IST | Updated: Nov 14, 2026, 16:19 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक कार के अंदर जहरीला पदार्थ खाने से महिला और एक होमगार्ड जवान की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस को बुधवार को लाल फार्म, मोहन गार्डन में पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने सूचना दी कि एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया है और दोनों कार के अंदर बंद हैं. सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सुमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

जहरीला पदार्थ खाने से महिला और एक होमगार्ड जवान की मौत, कार मिले थे बेहोश 
मौके पर सफेद रंग की हुंडई सैंट्रो कार में दो लोग बेहोशी की हालत में मिले. उनकी पहचान 46 वर्षीय सुरेंद्र और 45 वर्षीय गीता के रूप में हुई. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो सल्फास के 10-10 ग्राम के दो पैकेट बरामद हुए. दोनों को तुरंत तारक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी एमएलसी तैयार की. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया. इलाज के दौरान पहले गीता और बाद में सुरेंद्र की भी मौत हो गई.

दोनों शादीशुदा थे और एक-दूसरे को पसंद करते थे 
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सुरेंद्र पिछले करीब 15 वर्षों से अस्थायी तौर पर दिल्ली होमगार्ड में तैनात था और फिलहाल जहांगीरपुरी में उसकी पोस्टिंग थी.  वह सुल्तानपुरी में रहता था और उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. वहीं, गीता भी दो बेटों की मां थी. जांच में यह बात सामने आई है कि गीता के पति की भी 17 अक्टूबर 2026 को शाहबाद डेयरी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने से मौत हुई थी.

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र और गीता एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते थे. सुरेंद्र की पहचान पहले गीता के दिवंगत पति से थी, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध विकसित हुए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi आस्था कुंज गैंगरेप केस: 60 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; 55 गवाह शामिल

(Input: ANI)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES