SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ से पहले यमुना की बदली तस्वीर, कालिंदी कुंज में कम हुआ सफेद झाग, जानें कैसे?

छठ को देखते हुए यमुना नदी सफाई तेजी से चल रही है. दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों ने सफाई का मोर्चा संभाला हुआ है. ऊपर दिखने वाला झाग अब बहुत ही कम दिखाई दे रहा है. लोग साफ पानी में छठ पर डुबकी लगा सके इसकी तैयारी तेजी से चल रही है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 04, 2026, 01:31 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:33 PM IST
Image Credit: कालिंदी कुंज में कम हुआ सफेद झाग
Join

दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारी तेज हो गई है. दिल्ली सरकार के तरफ से यमुना किनारे घाटों की सफाई पर काम किया जा रहा है. कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने भी मोर्चा संभाल लिया है. कुछ दिन पहले तक यमुना के पानी पर सफेद झाग देखने को मिल रहा था. लेकन अब वही झाग बहुत कम दिख रहा है. झाग को हटाने के लिए नदी में डिफॉमिंग केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ पानी के चेकिंग के लिए अस्थायी टेंट और जरूरी उपकरण लगाए गए हैं.    

यमुना में सफाई बड़ा मुद्दा

छठ के दौरान यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा बन जाता है. इसे लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कालिंदी कुंज पहुंचकर यमुना में फैले सफेद झाग की तस्वीरें सामने रखी थीं. इसके बाद से ही सफाई तेज कर दी गई.

डिफॉमिंग केमिकल का छिड़काव

दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से नावों के माध्यम से नदी के पानी पर डिफॉमिंग केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है. इसका छिड़काव से पानी की सतह पर बनने वाले सफेद झाग को कम किया जा रहा है. इसके अलावा जल बोर्ड के लोग पानी के नमूने इकट्ठा कर रहे हैं. इसे लेकर कालिंदी कुंज घाट पर टेंट लगाया गया है.

टेंडर कितने का जारी किया गया? 

दिल्ली जल बोर्ड में केमिस्ट के पद पर कार्यरत संदीप वर्मा के अनुसार, यमुना नदी में डिफॉमिंग का काम साल 2022 से किया जा रहा है. वहीं इस साल काम के लिए 80 लाख का टेंडर जारी किया गया था. टेंडर को 19 तारीख को खोल दिया गया.    

1400 घाट का निर्माण 

वहीं बता दें कि दिल्ली सरकार के द्वारा महापर्व छठ को देखते हुए 1400 छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही यमुना किनारे भी छठ मनाने की अनुमति श्रद्धालुओं को दी गई है. यही वजह है कि यमुना के किनारे साफ सफाइ की जा रही है. वहीं श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगा सके इसके लिए दिल्ली सरकार के कर्मचारी यमुना के पानी की स्वच्छता की पैरामीटर के माध्यम से जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! 7 हजार किलो बदबूदार खोया जब्त, क्या मिला जांच में?

(दिल्ली से हरि किशोर साह की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES