SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली से पहले अलर्ट, CAPF की 270 कंपनियों 16 नवंबर तक रहेंगी तैनात

रामलीला मैदान में एक नवंबर को INDIA गठबंधन की रैली होने को है. CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती अभी फिलहाल 16 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. CAPF के जवानों को इसके पहले इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली बुलाया गया था.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 30, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 11:51 AM IST
Image Credit: दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली से पहले अलर्ट
Join

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की रैली होने वाली है. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कुछ दिन पहले बारिश के कारण मैदान में अंदर और बाहर की सड़कों पर कई जगह जलभराव हो गया है. ऐसे में रैली के आयोजन से पहले मैदान की व्यवस्था को सही करने की चुनौती बनी हुई है. दूसरी तरफ रैली और संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा की व्यवस्था को कड़ा कर दिया है.

क्यों बढ़ाई गई CAPF की तैनाती?  

दिल्ली में केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि ये फैसला तीसरी बार लिया गया है. इससे पहले सुरक्षा बलों को इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली बुलाया गया था. अब एक तारीख को INDIA गठबंधन की रैली है. इस वजह से CAPF की कंपनियों की तैनाती को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है.

दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियां रहेंगी तैनात

गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद दिल्ली पुलिस को सुरक्षाबलों की तैनाती और उनके काम के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं. यहां दिल्ली पुलिस की 270 कंपनियां तैयार रहेंगी. इनमें सबसे ज्यादा 125 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की हैं. इतना ही नहीं CRPF की इन कंपनियों में महिला कर्मियों की 17 इकाइयां भी शामिल हैं. इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 20, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 46, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 39, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 31 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की 12 कंपनियां तैनात रहेंगी.    

एक कंपनी में कितने जवान होते हैं?

अधिकारियों ने बताया कि CAPF की एक कंपनी 100 जवानों की संख्या को मंजूरी होगी. वास्तविक रूप से ड्यूटी के लिए उपलब्ध जवानों की संख्या करीब 70 से 72 रहती है. ऐसे में दिल्ली में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी. अभी फिलहाल प्रशासन का ध्यान 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर है. साथ ही, 16 नवंबर तक CAPF की तैनाती जारी रहने से त्योहारों और संभावित प्रदर्शनों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- एक्टर बनना चाहता था आदित्य! BBA की पढ़ाई के बीच हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES