SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हौज खास में फूल बेचने वाली महिला से बेरहमी, युवकों ने डंडों से किया हमला

दिल्ली के हौज खास इलाके में सड़क किनारे फूल और माला बेचने वाली एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने महिला पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 13, 2026, 14:21 IST | Updated: Nov 13, 2026, 14:22 IST
Image Credit: हौज खास में सड़क किनारे फूल और माला बेचने वाली एक महिला के साथ मारपीट
Join

दिल्ली के हौज खास इलाके में सड़क किनारे फूल और माला बेचने वाली एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. कुछ लोगों ने महिला पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस नेमामले का संज्ञान लिया है. साथ ही आरोपियों की पहचान करने के लिए टीम तैनात कर दी है.

8 नवंबर की बताई जा रही है घटना

जानकारी के अनुसार, ये घटना 8 नवंबर की है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क किनारे बैठकर फूल और मालाएं बेचती दिखाई दे रही है. सी दौरान कुछ युवकों ने उसके पास पहुंचते हैं.  शुरुआत में उनमें से एक युवक महिला से बातचीत करता है, जबकि उसके साथ आए दो युवक कथित तौर पर डेंडों से उस पर हमला करने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ मारपीट के दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते हैं. इसी बीच एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचता है. साथ ही बचाव करने आए लोगों पर डंडे से हमला कर देता है. इसके बाद महिला घायल हो जाती है.

पुलिस को नहीं मिली थी शिकायत

इस मामले में दिल्ली के DCP अनंत किमार मित्तल ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि हौज खास थाने में अब तक इस घटना को लेकर कोई PCR कॉल या लिखित शिकायत नहीं मिली थी. हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया है. आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है.

नशीला पदार्थ बेचने से इनकार

बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ बेचने से मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि, इस वजह की अभी आधिकारिक साफ नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. DCP ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पहचान होने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़े-ं यमुना में कौन फेंक रहा मरी हुई मछलियां? छठ से पहले दिल्ली सरकार ने की FIR की मांग
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES