App

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, होगा SDERF का गठन, जानें किसकी होगी भर्ती

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए 4 बटालियन वाली SDERF के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि राजधानी में राहत और बचाव व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, होगा SDERF का गठन, जानें किसकी होगी भर्ती
Image Credit: Delhi CM Rekha Gupta

Delhi News: दिल्ली सरकार ने हाल ही में सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स (SDERF) के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. सत्य निकेतन हादसे में सात लोगों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष आपदा राहत बल तैयार करने की कवायद तेज हुई है.

CM रेखा गुप्ता और दिल्ली सेक्रेटेरिएट में सीनियर नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट SDERF टीम के लिए जरूरी जानकारी इकट्ठा की गई.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के बाद दिल्ली में स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सरकार यह पक्का करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है कि किसी भी आपदा की स्थिति में दिल्ली के पास अपना ट्रेंड, काबिल और तेजी से रिस्पॉन्स करने वाला सिस्टम हो.

CM ने दिल्ली के लोगों की ओर से सत्य निकेतन में राहत और बचाव ऑपरेशन के दौरान NDRF टीम द्वारा की गई तेजी और तालमेल के लिए उनका शुक्रिया अदा किया.

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सरकार प्राकृतिक और इंसानों की बनाई आपदाओं से निपटने के लिए स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स की चार बटालियन बनाकर अपने डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने का प्लान बना रही है.

दिल्ली की बड़ी आबादी और अक्सर होने वाले हादसों साथ ही सिस्मिक जोन-IV में होने की वजह से भूकंप के लिहाज से शहर के कमजोर होने को देखते हुए काफी समय से डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की ज़रूरत महसूस की जा रही थी.

प्लान के मुताबिक सरकार दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री के जवानों और एक्स-अग्निवीरों समेत योग्य कैंडिडेट्स की सीधी भर्ती करके डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स बनाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More