SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर दिल्ली में आग का तांडव, दमकल विभाग को मिलीं 257 कॉल; 11 लोग घायल

दिवाली के दिन दिल्ली फायर सर्विस को आग और पटाखों से जुड़ी 257 कॉल मिलीं, जिनमें 11 लोग घायल हुए. वहीं नजफगढ़ की कपड़ा फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ियों और 100 से अधिक फायरकर्मियों को तैनात करना पड़ा.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 02:13 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 02:21 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिवाली के दिन दिल्ली में आतिशबाजी और आग लगने की घटनाओं ने दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं. 8 नवंबर को दिल्ली फायर सर्विस को कुल 257 कॉल मिलीं. इनमें 214 कॉल आग लगने की घटनाओं से संबंधित थीं, जबकि 24 कॉल पटाखों से जुड़ी हुई थीं. इन घटनाओं में एक मीडियम और दो मेजर कैटेगरी की कॉल भी शामिल थीं. आग की घटनाओं के दौरान एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई, हालांकि उसकी मौत आग लगने से नहीं हुई थी. मौके से एक डीकंपोज्ड बॉडी बरामद हुई थी.

दिवाली के दिन आग लगने से दिल्ली में 11 लोग घायल
इसके अलावा छह लोग घायल हुए, जबकि आग बुझाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस के करीब पांच कर्मचारी भी मामूली रूप से घायल हो गए. राहत की बात रही कि किसी भी दमकलकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई.

रात में ज्यादा आईं आग लगने की कॉल
दिवाली के दौरान दिल्ली दमकल विभाग को सबसे ज्यादा कॉल शाम और रात के समय मिलीं. विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रात 6 बजे से 12 बजे के बीच 178 कॉल आईं, जबकि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 103 कॉल दर्ज की गईं.

नजफगढ़ की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 25 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिवाली के दिन दिल्ली के द्वारका जिले के नजफगढ़ स्थित नंगली सकरावती इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. आग की लपटें तेजी से फैलने के साथ ही आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा था. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हो गई थीं. शुरुआत में आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई थी.

फैक्ट्री में लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली थी. फायर कंट्रोल रूम ने शुरुआत में आग को मीडियम कैटेगरी का घोषित किया था. इसके बाद डिविजनल फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल को 100 से ज्यादा दमकलकर्मियों की टीम के साथ मौके पर भेजा गया था. आग बुझाने के अभियान में डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर डीबी मुखर्जी भी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: ग्रीन पटाखों की आड़ में 'काली' आतिशबाजी! दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली; AQI 449 के पार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES