)
दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है. हर रोज AQI में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी कम हो जाता है तो कभी बढ़ जाता है. वहीं राजधानी के कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर बना हुआ है, जो कि बहुत ही खरतरनाक श्रेणी का माना जाता है. आइए आज आपको हम राजधानी के अलग-अलग इलाको के AQI के बारे में विस्तार से बताते हैं.
aqi.in के मुताबिक, वर्तमान में नई दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर बना हुआ है. यहां पर AQI काफी खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. 29 नवंबर 2026 को यहां का AQI 473 दर्ज किया गया है.
दिल्ली की आबोहवा खराबइसके अलावा, यहां की हवा में PM2.5 का स्तर 334 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM10 का स्तर 467 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है. इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की हवा में प्रदूषण की मात्रा काफी ज्यादा है. साथ ही, लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.
कनॉट प्लेस में कितना AQI?अगर बात करें दिल्ली कनॉट प्लेस की तो यहां पर 29 नवंबर की सुबह 10:50 पर AQI 442 दर्ज किया गया है. इससे पहले 9 बजे के आसपास AQI 500 के पार रिकॉर्ड किया गया है. कनॉट प्लेस की हवा में PM2.5 का स्तर 306 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM10 का स्तर 428 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है.
1. CRRI मथुरा रोड का AQI 421 दर्ज किया गया है.
2. सिविल लाइन में AQI 394 दर्ज किया गया है.
3. बुराड़ी क्रॉसिंग के पास AQI 385 रिकॉर्ड किया गया है.
4. पंजाबी बाग में AQI 372 दर्ज किया गया है.
5. मंदिर मार्ग के पास AQI 327 रिकॉर्ड किया गया है.
6. दिल्ली के द्वारका में AQI 268 दर्ज किया गया है.
7. लोधी रोड पर AQI 303 दर्ज किया गया है.
वहीं बात करें दिल्ली के मौसम की तो 29 नवंवबर को दिल्ली एनसीआर में दिन के समय मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. सुबह के सबह हल्की सर्दी भी बढ़ गई है. सुबह के समय यानी 6 बजे के करीब तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं शाम के समय में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज किया गया है.