SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रेनों की मारामारी से मिलेगी राहत: दिल्ली से बिहार जाना होगा आसान, 18 रूटों पर दौड़ेंगी बसें

​दिल्ली से बिहार जाने के लिए त्यौहारों पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इस समस्या का समाधान होने जा रहा है. दिल्ली से बिहार के लिए बस संचालन पर हरी झंडी मिलने वाली है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 26, 2026, 23:24 IST | Updated: Nov 26, 2026, 23:30 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

बिहार से दिल्ली दूर नहीं होगी. दोनों शहरों के बीच सफर आसार होने वाला है. ​पटना से दिल्ली तक अंतरराज्यीय रूटों पर नियमित बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इसके लिए बिहार सरकार और दिल्ली सरकार के बीच कल 27 नवंबर को एमओयू साइन होगा. इससे लाखों लोगों को फायदा होगा.  

कल होगा समझौता

पटना से दिल्ली तक 18 अंतरराज्यीय रूटों पर नियमित बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इस समझौते के बाद दिल्ली से बिहार और बिहार से दिल्ली के बीच सालभर नियमित रूप से बसों का संचालन हो सकेगा. कई बार त्यौहारों पर दिल्ली से बिहार जाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है. दिवाली, छठ की भीड़ को देखते यह समझौता किया जा रहा है. त्योहारों पर बसों में होने वाली भारी भीड़ की समस्या से काफी सहूलियत मिलेगी.

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह का भी बयान सामने आया है. पंकज सिंह ने कहा कि खुशी की बात है व्यक्तिगत क्योंकि मैं खुद भी बिहार का हूं और पूर्वांचल के लोगों को जो समस्या है, उसको दूर करने के लिए बिहार और दिल्ली सरकार ने तय किया है कि आपस में एमओयू साइन किया जाएगा. दिल्ली से बिहार के बीच बस चलेगी. पूर्वांचल के लोगों को उसका लाभ मिलेगा.

इन शहरों के लिए चलेंगी बसें

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समझौते के तहत दिल्ली को बिहार के विभिन्न जिलों व प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए 18 रूट निर्धारित किए गए हैं. इनमें अररिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना व पूर्णिया समेत अन्य गंतव्य शामिल हैं. प्रत्येक रूट पर दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों को 12-12 परमिट दिए जाएंगे. 

बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

बिहार में बस सेवाओं का विस्तार करने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम ने 75 नॉन एसी और 74 एसी बसों की खरीद की है. इसके साथ ही पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत 150 अतिरिक्त बसें भी सड़कों पर उतारी जाएंगी. इन बसों के संचालन से दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों को अधिक बसों का विकल्प मिलेगा और अंतरराज्यीय परिवहन व्यवस्था को विस्तार मिलेगा.

यह भी पढ़ें ; दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की लास्ट डेट खत्म, मगर अब भी कर सकते हैं आवेदन; जानें कैसे

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES