SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में झमाझम बारिश ने गजब कर दिया... प्रदूषण गायब, AQI पहुंचा 121

दिल्ली में गुरुवार रात से हो रही बारिश ने AQI में सुधार कर दिया है. शुक्रवार सुबह दिल्ली का AQI 121 दर्ज किया गया है. कुछ दिन पहले से दिल्ली में AQI खराब की श्रेणी में था. वहीं अब लोगों थोड़ी अच्छी हवा मिलेगी.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 30, 2026, 07:47 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:59 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली में हुई रात भर लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ गया है. ऐसे में सर्दियों के जल्दी ही आने का संकेत मिल रहे हैं. वहीं बारिश के बाद से शहर के AQI में भी बदलाव है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार और गुरुवार को 200 के पार था. इसे खराब श्रेणी रखा जाता है. वहीं AQI शुक्रवार 30 अक्टूबर को सुबह 121 मध्यम श्रेणी पर आ गया है. बारिश के बाद से दिल्ली की हवा में बदलाव देखने को मिला है.  

बीते दिनों कितने पर AQI? 

दिल्ली में गुरुवार 29 अक्टूबर को AQI 229 दर्ज किया गया था. ये खराब की श्रेणी में आता है. वहीं बुधवार 28 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 228 दर्ज किया गया था. मंगलवार को ये 167 पर था. ऐसे में देखा जाए, तो एक दिन में प्रदूषण का लेवल बढ़ा था.

28 अक्टूबर को AQI कितना था? 

बुधवार 28 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 देखने को मिला था. इस दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI ज्यादा ही दर्ज किया गया था. जहांगीरपुरी और रोहिणी में AQI 246 से 274 के बीच देखने को मिला. वहीं पंजाबी बाग और मुंडका में ये 210 से 225 के आसपास है. दक्षिण दिल्ली के ओखला, साकेत और साउथ एक्स में AQI 210 से 230 के बीच दर्ज किया गया है. ये सारे खराब के श्रेणी में आते हैं. ऐसे में गुरुवार रात से हुई बारिश ने AQI में सुधार किया है. लोगों को अगले कुछ दिन तक साफ सांस लेने को मिल सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आने से दिल्ली की हवा साफ हो गई है.  

कैसा रहेगा मौसम

IMD ने 29 अक्टूबर को दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जिसके बाद नवंबर की शुरुआत में मौसम साफ हो जाएगा. राजधानी के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश के बाद भी राहत नहीं, AQI पहुंचा 229, यमुना में सफेद झाग बरकरार

(दिल्ली से अशोक कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES