दिल्ली में बारिश के बाद भी राहत नहीं, AQI पहुंचा 229, यमुना में सफेद झाग बरकरार
दिल्ली में बारिश के बाद भी हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं है. आज AQI 229 दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी तरफ यमुना में सफेद झाग अभी भी दिखाई दे रहे हैं. ठंड आते ही राजधानी पॉल्यूशन की दोहरी मार झेलने लगता है.
राजधानी प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है, तो दूसरी तरफ यमुना नदी में सफेद झाग की परत देखने को मिल रही है. कालिंद कुंज यमुना घाट पर झाग की मौजदूगी ने नदी की सफाई और पॉल्यूशन कंट्रोल की कोशिशों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वैसे तो बुधवार को हुई हल्की बारिश से पॉल्यूशन के लेवल में कमी देखने को मिला है. इसके बाद भी हवा की क्वालिटी खराब बनी हुई है.
AQI 229 पर पहुंचा
दिल्ली में गुरुवार 29 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 229 दर्ज किया गया है. इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है. वहीं बीते बुधवार 28 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 228 दर्ज किया गया था. मंगलवार को ये 167 पर था. ऐसे में देखा जाए, तो एक दिन में प्रदूषण का स्तर बढ़ा था. बारिश होने से कुछ राहत जरूर मिली है. बता दें कि दिल्ली में जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है. प्रदूषण का लेवल भी बढ़ने लगता है. इस मौसम में वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और हवा की क्वालिटी को काफी प्रभावित करते हैं.
यमुना में फिर दिखाई दिया सफेद झाग
हवा की गुणवत्ता के अलावा दिल्ली में यमुना में दिखने वाला सफेद झाग भी चिंता का विषय बना हुआ है. कालिंदी कुंज यमुना नदी की सतह पर आज भी सफेद झाग दिख रहा है. ये कोई पहला साल नहीं है, जब ये समस्या सामने आई है. हर साल इस मौसम में यमुना नदी की सतह पर सफेद झाग दिखने लगता है. वहीं झाग को हटाने के लिए कई बार डिफोमिंग केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे मूल समस्या खत्म नहीं होती. इस परेशानी से निजात पाने के लिए गंदे पानी को नदी में जाने से रोकना होगा. साथ ही सीवेज का सही तरीके से उपचार करना होगा.
एक दिन पहले कितना था AQI?
बुधवार 28 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 देखने था. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से जो आंकड़े सामने आए वो खराब की श्रेणी में ही हैं. जहांगीरपुरी और रोहिणी में AQI 246 से 274 के बीच देखने को मिला है. वहीं पंजाबी बाग और मुंडका में ये 210 से 225 के आसपास है. दक्षिण दिल्ली के ओखला, साकेत और साउथ एक्स में AQI 210 से 230 के बीच दर्ज किया गया है. ये सारे खराब के श्रेणी में आते हैं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, 2 दिन बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड?