भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /दिल्ली: स्कूल में गार्ड रूम के पीछे मिला छात्रा का जला हुआ शव… बैग में मिला संदिग्ध सामान और 3 पेज का नोट

दिल्ली: स्कूल में गार्ड रूम के पीछे मिला छात्रा का जला हुआ शव… बैग में मिला संदिग्ध सामान और 3 पेज का नोट

दिल्ली के कृष्णा नगर में 12वीं की छात्रा की जलने से मौत हो गई. छात्रा ने अपने ऊपर ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. पुलिस को मौके से कुछ सामान और तीन पेज का नोट मिला है.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 24, 2026, 03:41 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 09:35 PM IST
joinshare
दिल्ली: स्कूल में गार्ड रूम के पीछे मिला छात्रा का जला हुआ शव… बैग में मिला संदिग्ध सामान और 3 पेज का नोट
Image Credit: Delhi के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजधानी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. छात्रा अपने साथ बैग में कुछ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आई थी.  स्कूल परिसर में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और शिक्षकों व विद्यार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

छात्रा के बैग से कुछ संदिग्ध सामान मिला
शिक्षकों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस को छात्रा के बैग से कुछ संदिग्ध सामान मिलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, बरामद सामान की प्रकृति और घटना के पीछे की वजह को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पता चलता है कि तीन पेज का एक नोट भी पुलिस को मिला है.

12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कृष्णा नगर के एक स्कूल से आग लगने की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली. सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे लगभग 18 साल की 12वीं क्लास की एक स्टूडेंट जली हुई हालत में मिली. शुरुआती कार्रवाई के दौरान, मौके से कुछ सामान और मृतक का स्कूल बैग बरामद किया गया. क्राइम टीम को मौके का मुआयना करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया.घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

शव को अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा अस्पताल 
स्थानीय BJP विधायक अनिल गोयल ने कहा, यह एक बड़ी, दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उनकी आत्महत्या के पीछे के कारण जांच का विषय हैं. पुलिस, स्थानीय प्रशासन और SDM ऑफिस के अधिकारी सभी इसकी जांच कर रहे हैं. शव को अब पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

मंत्री आशीष सूद ने मांगी विस्तृत जानकारी 
वहीं मंत्री आशीष सूद ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी. उन्होंने घटना के आसपास की परिस्थितियों और विभिन्न संबंधित पहलुओं को समझने के लिए स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की. मंत्री ने मामले की जांच की प्रगति और उपलब्ध साक्ष्यों के बारे में भी जानकारी मांगी.

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा नगर स्थित जीएसकेवी स्कूल में छात्रा की दुखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और गंभीर चिंता का विषय है. हम सभी इस दिल दहला देने वाली घटना से व्यथित हैं. दिल्ली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन ने सभी उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करना है ताकि घटना से संबंधित सभी तथ्य सामने आ सकें. मामले की सटीक परिस्थितियां और अन्य पहलू जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से स्थापित हो सकेंगे. जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी  
पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है. घटना से स्कूल प्रशासन और छात्र-छात्राओं में शोक का माहौल है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: जामिया विवाद: 'फ्री कश्मीर' नारे के बीच यूनिवर्सिटी कमेटी ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से क्या कहा?

(ANI के इनपुट के साथ राकेश चावला की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source