SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं निदर्शना गोवानी? कमला पावर वुमन अवार्ड्स के जरिए समाज में ला रहीं बदलाव

निदर्शना गोवानीकमला ग्रुप ऑफ कंपनीज की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. ये ग्रुप रियल एस्टेट और पावर जेनरेशन के कारोबार से जुड़ा है. कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट की फाउंडर और ट्रस्टी हैं.

Written By Zee News Desk
Published: Apr 16, 2026, 21:44 IST | Updated: Apr 16, 2026, 21:44 IST
Join

जैसे-जैसे देश में विकास की रफ्तार ने जोड़ पकड़ी, वैसे-वैसे जेंडर इक्वालिटी को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आया है. समाज में ऐसी बदलाव लाने की पहल से जुड़े लोग आच चर्चा में हैं. ऐसी हस्तियों में एक नाम निदर्शना गोवानी का भी है, जो कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट की फाउंडर और ट्रस्टी हैं. 'कमला पावर वुमन अवार्ड्स'का आइडिया निदर्शना के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने समाज में बदलाव की कहानियों को नए अंदाज में पेश करने का मन बनाया था.

एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्क से जुड़ी, गोवानी कमला ग्रुप ऑफ कंपनीज की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. ये ग्रुप रियल एस्टेट और पावर जेनरेशन के कारोबार से जुड़ा है. बिजनेस लीडर से इतर उनकी एक अलग पहचान भी है, जो उनके द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के मकसद से उन्हें नया मंच मुहैया कराए जाने से जुड़ी हैं.

विरासत में मिला सेवाभाव

निदर्शना गोवानी की जिंदगी का सफर समाज सेवा और इंटेलेक्चुअल सोच की विरासत दोनों से जुड़ा है. निदर्शा पद्म भूषण कुंजीलाल दुबे की परपोती हैं, जो स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री थे. उनकी पारिवारिक पहचान सुमन वर्मा से भी जुड़ती है, जो स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ 'द फ्री प्रेस जर्नल' की एडिटर थीं. इस विरासत से मिली सीख ने उन्हें देश और समाज के लिए कुछ नया करने की प्रेरणा दी.

प्रोफेशनल रास्ता

इंदौर में पली-बढ़ीं और फिलहाल मुंबई में रह रहीं गोवानी की परवरिश में एंटरप्रेन्योरियल और एजुकेशनल वैल्यूज का मिला-जुला रूप दिखता है. उनके पिता प्रमोद वर्मा ने रिलीफ फार्मा की शुरुआत की, जबकि उनकी मां, अनीता वर्मा, एक शिक्षण संस्थान चलाती थीं. इस वजह से उन्हें बिजनेस की बारीकियां समझने में आसानी हुई और समाज सेवा में योगदान देने की रास्ता नजर आया. उनका नाम हिंदी भाषा के कवि भवानी प्रसाद मिश्रा ने रखा था, जो उनके अंदर छिपे कल्चरल और इंटेलेक्चुअल बैकग्राउंड की ओर इशारा करता है. अपने नाम का असर वो अपने काम पर महसूस करती हैं.

कमला पावर वुमन अवार्ड्स के पीछे का विजन

कमला पावर वुमन अवार्ड्स के पीछे का आइडिया एक आसान लेकिन असरदार सोच से निकला है. उनका आइडिया उन महिलाओं को पहचानना देना था जो समाद में बदलाव तो ला रही हैं, लेकिन वो अक्सर दुनियाभर की सुर्खियों से दूर रहती हैं. गोवानी की लीडरशिप में, यह इनिशिएटिव एक नेशनल प्लेटफॉर्म बन गया है जो कई सालों से सोशल वर्कर्स से लेकर इंडस्ट्री लीडर्स तक, महिलाओं को सम्मानित करता है.

ये अवार्ड समारोह आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आसपास आयोजित किया जाता है. ये अवार्ड्स जेंडर इक्वालिटी और वुमन लीडरशिप को बढ़ावा देने के बड़े एजेंडा से जुड़े हैं. 10 मार्च को दिल्ली में हुए पांचवें एडिशन ने प्लेटफॉर्म की पहुंच को नए मुकाम तक ले जाने का काम किया. इसका दायरा बढ़ने से कई डोमेन में काम कर रही महिलाओं को पहचान मिली.

बदलाव का वाहक बना आइडिया

ऐसे इकोसिस्टम जहां अक्सर विजिबिलिटी ही नए मौके बनाती है, वहीं गोवानी के काम करने का तरीका महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम करता है. उनके मंच पर लगन और कामयाबी की असली कहानियों को हाईलाइट करके, महिलाओं को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इंस्पायर किया जाता है.

अवॉर्ड्स की थीम समय के हिसाब से बदलती रहती है. नई पहल में इकोनॉमिक पार्टिसिपेशन, डिजिटल इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और सोशल इम्पैक्ट जैसे खास क्षेत्रों को शामिल किया गया है.

आगे की सोच

जिस तरह देश में महिलाओं को मजबूत करने पर बातचीत बढ़ रही है, निदर्शना गोवानी जैसे लीडर ऐसे नए प्लेटफॉर्म बनाने में मदद कर रहे हैं, जो सिर्फ पहचान नहीं देते बल्कि उससे आगे की सोच पर काम करते हैं. कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट के जरिए उनका काम एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने के उस कमिटमेंट को दिखाता है जहां महिलाओं को नेतृत्व करने, नये आइडिये पर काम करने की प्रेरणा देने के साथ-साथ बढ़ावा भी दिया जाता है. ऐसी कोशिशें, कामयाबी की नई कहानियां गढ़ने में भूमिका निभाती हैं, वहीं नई संभावनाओं को भी जन्म देती हैं.

(Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.)

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES