SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Value 360 Communications IPO: 4 मई से खुलेगा नया ऑफर, कितने करोड़ जुटाएगी कंपनी; यहां पढ़ें प्राइस बैंड और बाकी डीटेल्स

Value 360 Communications Limited: कंपनी का कहना है कि वह asset-light business model पर काम करती है और technology-led scalable growth strategy पर फोकस कर रही है. AI, डेटा और क्रिएटिव मार्केटिंग के कॉम्बिनेशन से यह ब्रांड्स को एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Apr 30, 2026, 19:02 IST | Updated: Apr 30, 2026, 19:02 IST
Image Credit: (IPO सांकेतिक तस्वीर)
Join

Value 360 Communications Limited अपना SME IPO लेकर आ रही है. कंपनी का ₹41.69 करोड़ का पब्लिक इश्यू 4 मई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 6 मई 2026 तक बोली लगा सकेंगे. यह इश्यू NSE Emerge यानी National Stock Exchange of India के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. कंपनी इस IPO के जरिए अधिकतम 42.54 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी. शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है और प्राइस बैंड ₹95 से ₹98 प्रति शेयर तय किया गया है.

कहां इस्तेमाल होगा?

कंपनी के मुताबिक, IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग कई ग्रोथ इनिशिएटिव्स में किया जाएगा. इसमें वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना, इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टेक्नोलॉजी पर कैपेक्स, कुछ कर्ज का प्रीपेमेंट/रिपेमेंट, इंफ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म में निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें शामिल हैं.

Value 360 Communications कंटेंट प्रोडक्शन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे नए वर्टिकल्स में विस्तार की योजना बना रही है. कंपनी influencer marketing platform Irida Interactive Private Limited (ClanConnect) में निवेश भी करेगी.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

जनवरी 2026 तक उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने कुल ₹55.07 करोड़ की आय दर्ज की है. इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹7.61 करोड़ रहा.

क्या करती है कंपनी?

Value 360 Communications एक इंटीग्रेटेड कम्यूनिकेशंस और मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है. कंपनी पब्लिक रिलेशंस, डिजिटल मार्केटिंग, इंफ्लूएंसर मार्केटिंग और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस जैसी सेवाएं देती है. साल 2007 में स्थापित यह कंपनी डेटा ड्रिवन और AI-पावर्ड मार्केटिंग स्ट्रैटेजीज़ के जरिए ब्रांड्स को रेपुटेशन मैनेजमेंट, इंगेजमेंट और बिजनेस ग्रोथ सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.

 

IPO की प्रमुख डिटेल्स
IPO साइज ₹41.69 करोड़
ओपनिंग डेट 4 मई 2026
क्लोजिंग डेट 6 मई 2026
प्राइस बैंड ₹95 - ₹98 प्रति शेयर
फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर
शेयर ऑफर 42.54 लाख इक्विटी शेयर
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म NSE Emerge
लीड मैनेजर Horizon Management Private Limited
रजिस्ट्रार KFin Technologies Limited

कंपनी का फोकस क्या है?

कंपनी का कहना है कि वह asset-light business model पर काम करती है और technology-led scalable growth strategy पर फोकस कर रही है. AI, डेटा और क्रिएटिव मार्केटिंग के कॉम्बिनेशन से यह ब्रांड्स को एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.

SME IPO से जुटाई गई पूंजी कंपनी के अगले growth phase को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है, खासकर तब जब डिजिटल मार्केटिंग और influencer ecosystem तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप SME IPOs को ट्रैक करते हैं, तो यह इश्यू अगले हफ्ते बाजार में आने वाला एक नया विकल्प होगा.

(डिस्क्लेमर: यह लेख ब्रांड डेस्क से मिले कंटेट पर आधारित है. कृपया किसी भी निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से जरूर सलाह लें)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES