SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुज़ुकी ई-एक्सेस: हर दिन की सवारी के लिए सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में केवल रेंज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि लंबी अवधि का भरोसा और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण बन गए हैं। इसी सोच के साथ सुज़ुकी ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS को 'ड्यूरेबिलिटी-फर्स्ट' अप्रोच के साथ तैयार किया है।

Written By Zee News Desk
Published: Aug 05, 2026, 11:38 IST | Updated: Aug 05, 2026, 11:38 IST
Image Credit: Suzuki e-Access
Join

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का बाजार तेज़ी से विस्तार कर रहा है। ऐसे में राइडर अब केवल रेंज और फीचर्स पर ही ध्यान नहीं दे रहे हैं, बल्कि वे यह भी जानना चाहते हैं कि कोई ईवी स्कूटर लंबे समय तक वास्तविक परिस्थितियों में कितना भरोसेमंद साबित होगा। आखिरकार, किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में  राइडर का विश्वास केवल उसकी बैटरी क्षमता से नहीं, बल्कि उसके प्रदर्शन, सुरक्षा और मजबूती  से तय होता है।

इसी सोच के साथ सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने  इलेक्ट्रिक स्कूटर सुज़ुकी ई-एक्सेस (e-ACCESS) को विकसित किया है। कंपनी ने इसके विकास में  मजबूत, सुरक्षा को  मुख्य फोकस दिया है। ताकि  यह भारतीय राइडर की दैनिक यात्रा संबंधी जरूरतों पर खरा उतर सके।

सुज़ुकी की आधिकारिक जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-एक्सेस की बैटरी और अन्य अहम पुर्जों का कई सख्त परीक्षणों के जरिए परखा गया है।इनमें सबमर्शन टेस्ट (जलभराव जैसी परिस्थितियों में सुरक्षा और प्रदर्शन की जांच), अत्यधिक तापमान टेस्ट, ड्रॉप टेस्ट, वाइब्रेशन टेस्ट, मोटर बेंच टेस्ट, पंक्चर टेस्ट और क्रश टेस्ट शामिल हैं।

इन परीक्षणों का उद्देश्य यह तय करना है कि स्कूटर और इसकी बैटरी वास्तविक जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से काम करें। उदाहरण के लिए, सबमर्शन टेस्ट के माध्यम से जलभराव या बारिश जैसी परिस्थितियों में बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की क्षमता का परीक्षण किया। वहीं, अत्यधिक तापमान परीक्षण से यह जांचा जाता है कि भीषण गर्मी या बदलते मौसम में बैटरी का प्रदर्शन कितना स्थिर रहता है।

इसके अलावा, वाइब्रेशन और मोटर बेंच परीक्षण सड़कों पर मिलने वाले झटकों, गड्ढों और लंबे समय तक होने वाले उपयोग के  असर की जांच करते हैं। पंक्चर और क्रश टेस्ट बैटरी की संरचनात्मक मजबूती तथा संभावित दुर्घटना या बाहरी दबाव की स्थिति में उसकी सुरक्षा को  जांचते हैं

इन परीक्षणों से पता चलता है कि सुज़ुकी ने ई-एक्सेस को सिर्फ फीचर्स पर नहीं, बल्कि वास्तविक इस्तेमाल और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन को ध्यान में रखकर विकसित किया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपना रहे भारतीय राइडर के लिए यह स्कूटर एक मजबूत और भरोसेमंद  पसंद  बन सकता है।सुज़ुकी ने ई-एक्सेस को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी परखा है। स्कूटर को इस तरह तैयार किया गया है कि यह अलग-अलग राइडिंग परिस्थितियों में, बैटरी का चार्ज कम होने पर भी,  स्मूद पावर डिलीवरी प्रदान करे । यह महत्वपूर्ण है क्योंकि केवल स्कूटर के चलने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सफर के दौरान उसके प्रदर्शन का स्थिर और नियंत्रित बने रहना भी उतना ही जरूरी है। 

हर दिन के उपयोग को ध्यान में रखते हुए, ई-एक्सेस में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, मेंटेनेंस-फ्री बेल्ट ड्राइव और सुज़ुकी ड्राइव मोड सेलेक्टर-ई जैसे उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इको, राइड ए, राइड बी और रिवर्स मोड उपलब्ध हैं। ये फीचर्स सवारी को अधिक सहज बनाने, ऊर्जा के बेहतर उपयोग और शहर के ट्रैफिक में स्कूटर को आसानी से चलाने में मदद करते हैं।

एलएफपी (LFP) बैटरी स्कूटर की सुरक्षा और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाती है। यह तकनीक अधिक तापमान में भी सुरक्षित रहती है और अपनी लंबी उम्र के लिए जानी जाती है।

ई-एक्सेस में सुज़ुकी ने बैटरी को कई कड़े परीक्षणों और सुरक्षा उपायों के साथ तैयार किया है। यही वजह है कि यह स्कूटर न सिर्फ शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करता है, बल्कि लंबे समय तक नियमित उपयोग में भी भरोसेमंद बना रहता है।

कुल मिलाकर, सुज़ुकी ई-एक्सेस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति कंपनी के ‘ड्यूरेबिलिटी-फर्स्ट’ सोच को दर्शाता है। वाहन और बैटरी पर किए गए कई टेस्ट, बैटरी की सुरक्षित  डिज़ाइन , लगातार प्रदर्शन करने वाली जांच  और राइडर की जरूरतों को ध्यान में रखकर दिए गए फीचर्स के साथ ई-एक्सेस भारतीय राइडर को उन चीजों पर भरोसा देने का प्रयास करता है,  यानी सुरक्षा, भरोसेमंद प्रदर्शन और लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल।

रेंज के मामले में भी ई-एक्सेस को रोज़ाना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसकी रेंज 95 किलोमीटर तक है, जो शहर में आने-जाने और दिनभर के कई कामों के लिए उपयुक्त है। यही वजह है कि ई-एक्सेस राइडर्स को , सुरक्षा, भरोसा और हर दिन के सफर को आसान बनाता है।

(Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.)

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES