SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्वांचल में हेल्थकेयर का नया अध्याय, Regency ने शुरू किया 250 बेड का हॉस्पिटल

Regency Hospital in Gorakhpur: भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. अब गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि छोटे शहरों में भी उपलब्ध हो रही है. इसी बदलाव को आगे बढ़ाते हुए रीजेन्सी हेल्थ ने गोरखपुर में 250 बेड का नया मल्टी–स्पेशिलिटी हॉस्पिटल शुरू किया है.

Written By Zee News Desk
Published: Sep 19, 2025, 16:01 IST | Updated: Sep 19, 2025, 16:01 IST
Image Credit: Regency Hospital
Join

Regency Hospital: भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. अब गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि छोटे शहरों में भी उपलब्ध हो रही है. इसी बदलाव को आगे बढ़ाते हुए रीजेन्सी हेल्थ ने गोरखपुर में 250 बेड का नया मल्टी–स्पेशिलिटी हॉस्पिटल शुरू किया है. यह हॉस्पिटल पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को एडवांस हेल्थकेयर सुविधा प्रदान करेगा. करीब 30 साल से रीजेन्सी हेल्थ उत्तर प्रदेश में लोगों को भरोसेमंद और बेहतर इलाज प्रदान करा रहा है और अब रीजेंसी की वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी और क्वालिटी हेल्थकेयर प्रदान करने की परंपरा पूर्वांचल तक पहुंची चुकी है. 

 

गोरखपुर में नई स्वास्थ्य सुविधाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं कुछ ही लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि हर नागरिक का इसपर हक है. सीएम योगी ने आगे बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल चुका है. साथ ही उन्होंने  यह भी कहा कि गोरखपुर में अब 80 ICU बेड और एक ही जगह पर सारी मेडिकल सुविधा प्रदान करने वाला सुपर–स्पेशिलिटी रीजेंसी हॉस्पिटल है, जिससे जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी.  

 

अत्याधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर 
गोरखपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में 80 आईसीयू बेड और 8 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हैं. इन सुविधाओं से यह इस क्षेत्र की सबसे एडवांस्ड हेल्थकेयर फैसिलिटी में से एक बन गया है. पहली बार पूर्वांचल को डेडिकेटेड हार्ट केयर यूनिट मिली है. इस यूनिट में मॉडर्न कैथ लैब और IVUS टेक्नोलॉजी है. अब बायपास सर्जन हमेशा उपलब्ध रहेंगे, जिससे CABG बायपास सर्जरी के मरीजों को समय पर गोरखपुर में ही इलाज मिलेगा और दूर-दराज शहरों में रेफर करने की परेशानी और देरी से निजात मिलेगी.  

 

कैंसर के इलाज की नई सुविधाएं
रीजेंसी के पास कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं. यहां ऑन्कोलॉजी यूनिट है, जिसमें LINAC रेडिएशन मशीन, PET-CT, गामा कैमरा, कीमोथेरेपी और कैंसर सर्जरी की फैसिलिटी है. अब मरीजों को एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सारी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी. नेफ्रोलॉजी में हॉस्पिटल ने वर्ल्ड-क्लास डायलिसिस सेंटर शुरू किया है और जल्द ही डेडिकेटेड किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट भी शुरू करने की तैयारी है. इससे पूर्वांचल में किडनी इलाज की बड़ी कमी को पूरा किया जा सके. 

 

नए जमाने की टेक्नोलॉजी का उपयोग   
रीजेंसी हॉस्पिटल को ग्लोबल इनोवेशन से जोड़ा गया है और यहां दा विंची सर्जिकल रोबोट से रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की योजना है. यह टेक्नोलॉजी ऑर्थोपेडिक्स जैसी कई स्पेशिलिटीज़ में छोटे चीरे से सर्जरी करने की सहूलियत देगी. इससे मरीजों को सटीक इलाज, जल्दी रिकवरी और बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. रीजेंसी में सुपर स्पेशिलिटी सर्विसेस को सपोर्ट करने के लिए हॉस्पिटल में पूरी इन-हाउस डायग्नॉस्टिक फैसिलिटी है. यहां MRI, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी लैब हैं. कुल मिलाकर रीजेन्सी गोरखपुर 33 स्पेशिलिटीज में इलाज प्रदान करता है, जैसे न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर आदि.  

 

पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार की योजना 
गोरखपुर हॉस्पिटल रीजेन्सी हेल्थ की बड़ी विस्तार योजना (एक्सपैंशन प्लान) की पहली कड़ी है. ग्रुप जल्द ही लखनऊ, वाराणसी, बरेली और आगरा में नए हॉस्पिटल शुरू करेगा. इससे पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को एडवांस मेडिकल फैसिलिटी नजदीक ही मिलेगी. बड़े शहरों से बाहर भी टर्शियरी केयर फैलाकर रीजेन्सी यह सुनिश्चित कर रहा है कि क्वालिटी ट्रीटमेंट पूरे राज्य के मरीजों तक पहुंचे. 

 

स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन 
पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों के लिए गोरखपुर का नया हॉस्पिटल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा,  जो पहले सिर्फ बड़े शहरों में मिलती थीं. हार्ट इमरजेंसी, कैंसर इलाज, किडनी केयर और आने वाली रोबोटिक सर्जरी पर खास ध्यान देकर यह हॉस्पिटल क्षेत्र में एडवांस हेल्थकेयर की बड़ी कमी को पूरा कर रहा है. 

रीजेन्सी गोरखपुर में एक्सपर्ट डॉक्टर, एडवांस मशीनें और कई स्पेशिलिटीज़ इलाज़ एक ही जगह पर मिलेंगे. इससे गंभीर इलाज स्थानीय लोगों के लिए ज्यादा आसान और भरोसेमंद हो सकेगा. यह नया हॉस्पिटल रीजेन्सी हेल्थ की उस प्रयास का हिस्सा है, जो भारत के मिशन 'क्वालिटी हेल्थकेयर हर किसी का हक बने, न कि सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित रहे' को सपोर्ट करता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES