'कमला पावर वुमन अवार्ड्स का दिल्ली में भव्य आयोजन, 20 अलग-अलग क्षेत्रों की नायिकाओं का हुआ सम्मान
कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'कमला पावर वुमन अवार्ड्स' आज देशव्यापी और भरोसेमंद पहल बन चुके हैं.ये अवार्ड्स महज रस्म अदायगी नहीं है, बल्कि भारत में महिला सशक्तिकरण की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाते हैं.
ऐसे समय जब जेंडर इक्वलिटी और डेवलपमेंट की चर्चा देश में आम हो गई है, तब ऐसे संस्थानों की जरूरत और प्रासंगिक हो जाती है जो समाज में सकारात्मक असर डालने वाले नायकों की कहानियों को पहचान देते हैं. 10 मार्च को दिल्ली में आयोजित 'कमला पावर वुमन अवार्ड्स 2026' एक ऐसा मंच बनकर उभरा है, जो उन महिलाओं को सम्मानित करता है जो अपने प्रयासों से अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव ला रही हैं.
भरोसेमंद पहल
कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'कमला पावर वुमन अवार्ड्स' आज देशव्यापी और भरोसेमंद पहल बन चुके हैं. इसका मकसद शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कला, समाजसेवा और उद्यमिता जैसे अलग-अलग पेशेवर प्रष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को दुनिया तक पहुंचाकर उनकी जीत का जश्न मनाना है. इन अवार्ड्स के पांचवें एडिशन की थीम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा रही. जिसके तहत महिलाओं से सम्मान और गर्व से जुड़ी 20 से अधिक कहानियां दुनिया के सामने आईं. हालिया समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव का वाहक बनीं महिलाओं को एक साथ एक मंच पर लाया गया, जिससे इस पहल के बढ़ते दायरे के बारे में दुनिया को पता चला.
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
ये अवार्ड्स महज रस्म अदायगी नहीं है, बल्कि भारत में महिला सशक्तिकरण की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाते हैं. 'कमला पावर वुमन अवार्ड्स' उन नायकों की पड़ताल करते हैं, जिन्होंने सही मायनों में बदलाव लाने के लिए पारपंरिक लीक से हटकर, काम किया है. बीते कुछ सालों में देश के इंडस्ट्री सेक्टर में महिलाओं की लीडरशिप में इजाफा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में किसी नए बिजनेस आइडिया पर काम करने से लेकर डिजिटल इनोवेशन तक, महिलाएं देश की विकास गाथा में अपना योगदान तेजी से बढ़ा रही हैं. इस परिप्रेक्ष्य में, ऐसे अवार्ड्स देने वाले प्लेटफॉर्म न सिर्फ गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने वाले फोरम के तौर पर काम करते हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरणा भी देते हैं.
अलग-अलग एडिशन में बदलाव
-
इन अवार्ड्स की थीम और दायरे में बदलते समय के साथ लगातार बदलाव आया है.
-
साल 2022 में मुंबई के राजभवन में आयोजित पहले एडिशन में 38 महिलाओं को पहचान मिली. इसके साथ ही इस प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की नींव पड़ी.
-
साल 2023 में अवार्ड शो का आयोजन दिल्ली में हुआ. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर, इस आयोजन को काफी बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया गया. जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया.
-
साल 2024 में अवार्ड्स का फोकस 'She-Economy' पर शिफ्ट हुआ. इस दौरान भारत के इकोनॉमिक और डिजिटल माहौल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया गया.
-
साल 2025 में दिल्ली में हुए आयोजन में सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेट एक्शन पर फोकस किया गया. इससे पर्यावरण से जुड़ी पहलों की अगुवाई करने वाली महिलाओं को पहचान मिली.
-
साल 2026 के इस हालिया एडिशन में 20 से ज्यादा क्षेत्रों में सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया.
पहचान से आगे
जहां अन्य अवॉर्ड समारोह व्यक्तिगत उपलब्धियों पर केंद्रित होते है, वहीं 'कमला पावर वुमन अवॉर्ड्स' विजेताओं की कहानी दुनिया को सुनाने पर जोर देता है. जिससे आज के समय की चुनौतियों और समाज में बदलाव लाने का वादा करने वाले नायकों के हौसले की कहानी पता चलती है.
ये कहानियां समाज को प्रेरणा देने के साथ देश के विकास में अपनी सराहनीय भूमिका निभा रही हैं. प्रतिनिधित्व की बात करें तो ये मंच महिलाओं को लीडरशिप रोल में बढ़ावा देने में भी भूमिका निभा रहा है.
बड़ी कहानी को आगे बढ़ाना
भारत आज वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने के साथ कई क्षेत्रों में दुनिया को सही दिशा दिखा रहा है. सतत विकास से जुड़ी उपलब्धि में महिलाओं की भूमिका भी तेजी से बढ़ी है. 'कमला पावर वुमन अवॉर्ड्स' जैसी पहल लीडरशिप और बदलाव के असली उदाहरणों को दुनिया के सामने लाकर देश की विकास की गाथा की कड़ियों को जोड़ रही है. जैसे-जैसे ये मंच आगे बढ़ रहा है, वो लोगों की सोच में आ रहे बदलाव को दिखा रहा है. इस बदलाव की वजह से समाज आज न सिर्फ महिलाओं के योगदान को मान रहा है बल्कि उनकी कामयाबी का जश्न भी मनाने लगा है. ये अवॉर्ड्स समाज में बेहतरीन काम कर रहे लोगों को पहचान देने के साथ, सामूहिक विकास और सतत विकास की अवधारणा को मजबूत कर रहे हैं.
(Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.)