दिल्ली में होगा कलिंगा साहित्य मेला, जुटेंगे लिटरेचर के दिग्गज, लेखकों को मिलेगा प्लेटफार्म
एक दशक की साहित्यिक यात्रा के बाद Kalinga Literary Festival का नया पड़ाव अब दिल्ली होने जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में 18 दिसंबर से ‘एक भारत, अनेक बोल Literary Festival’ शुरू होगा.
भुवनेश्वर से काठमांडू तक साहित्य, विचार और संस्कृति के अनेक पड़ाव तय कर चुका Kalinga Literary Festival अब दिल्ली में अपनी यात्रा का नया अध्याय शुरू करने जा रहा है. 18 से 20 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली के Travancore Palace में ‘एक भारत, अनेक बोल Literary Festival’ आयोजित होगा.
इस नए मंच के केंद्र में भारत की भाषाई विविधता रहेगी. अलग-अलग भाषाओं में लिखने वाले लेखक, कवि, अनुवादक, प्रकाशक और पाठक तीन दिनों तक साहित्य, भाषा, संस्कृति और बदलते समाज से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे.
फेस्टिवल के लिए दिल्ली को क्यों चुना गया?
दिल्ली को इस शुरुआत के लिए चुनना भी अपने आप में खास है. देश के लगभग हर हिस्से से आए लोग यहां अपनी भाषा, खान-पान, साहित्य और सांस्कृतिक पहचान के साथ रहते हैं. भारत की अनेक भाषाएं यहां सुनाई देती हैं, जबकि अलग-अलग संस्कृतियां और परंपराएं रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं.
बड़े विश्वविद्यालयों, प्रकाशन संस्थानों, सांस्कृतिक केंद्रों और मीडिया संस्थानों की मौजूदगी दिल्ली को साहित्यिक और वैचारिक संवाद के लिए भी एक स्वाभाविक जगह बनाती है.
Kalinga Literary Festival के संस्थापक और निदेशक रश्मि रंजन परिदा कहते हैं, 'भारत की खूबसूरती उसकी अनेक भाषाओं में है. हर भाषा अपने साथ अपनी कहानी, स्मृति और संस्कृति लेकर चलती है. एक भारत, अनेक बोल के जरिए हम चाहते हैं कि लोग एक-दूसरे की भाषा और साहित्य को और करीब से जानें. इस शुरुआत के लिए दिल्ली हमें सबसे स्वाभाविक जगह लगी.'
Kalinga Literary Festival पिछले एक दशक से अधिक समय से लेखकों, कवियों, विचारकों और पाठकों को एक साथ लाने वाले साहित्यिक मंच तैयार करता रहा है. ‘एक भारत, अनेक बोल’ उसी अनुभव का नया विस्तार है, लेकिन इस बार केंद्र में खास तौर पर भाषाएँ और उनसे जुड़ी साहित्यिक दुनिया रहेगी.
महोत्सव में क्या-क्या होंगे कार्यक्रम?
महोत्सव में चर्चा केवल किताबों तक सीमित नहीं होगी. कविता, अनुवाद, प्रकाशन, मौखिक परंपराएँ, लोक संस्कृति, मातृभाषा और बदलते समय में भाषाओं की भूमिका जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा होंगे.
भारत की अलग-अलग भाषाओं में लगातार महत्वपूर्ण साहित्य लिखा जा रहा है, लेकिन एक भाषा में चर्चित रचना दूसरी भाषा के पाठकों तक हमेशा आसानी से नहीं पहुँच पाती. ऐसे में अनुवाद केवल भाषा बदलने का माध्यम नहीं, बल्कि दो अलग साहित्यिक संसारों के बीच पुल भी बनता है. महोत्सव में इस पहलू पर भी विस्तार से बातचीत होगी.
उन भाषाओं और बोलियों का सवाल भी सामने आएगा, जिनका रोजमर्रा के इस्तेमाल में दायरा धीरे-धीरे कम हो रहा है. उनके साथ जुड़ी लोक स्मृतियां, मौखिक परंपराएँ और स्थानीय ज्ञान भी इस चर्चा का हिस्सा होंगे.
तीन दिनों के कार्यक्रम में कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अलग-अलग पीढ़ियों के बीच संवाद भी शामिल होंगे. स्थापित साहित्यिक हस्तियों के साथ युवा पाठकों, विद्यार्थियों और नए लेखकों की मौजूदगी इस आयोजन को कई पीढ़ियों का साझा साहित्यिक अनुभव बनाएगी.
मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है Zee Media
इसी दौरान छठे KLF Book Awards 2026 के विजेताओं को 18 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा. अंग्रेज़ी और हिंदी की दस श्रेणियों में fiction, non-fiction, debut writing, poetry और translation से जुड़े लेखकों और रचनाओं को सम्मान मिलेगा. इससे महोत्सव में समकालीन भारतीय लेखन और अनुवाद को भी प्रमुख स्थान मिलेगा.
महोत्सव से Zee Media मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है. आयोजन से निकलने वाली प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक चर्चाओं को व्यापक दर्शक और पाठक वर्ग तक पहुँचाने में यह साझेदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
Zee Media ने कहा, 'Kalinga Literary Festival ने वर्षों से साहित्य और विचारों के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया है. एक भारत, अनेक बोल Literary Festival भारत की भाषाई विविधता को नए संदर्भ में सामने लाता है. हमें खुशी है कि Zee Media इस दिल्ली संस्करण से जुड़ रहा है और इन अलग-अलग आवाज़ों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करेगा.'
Kalinga Literary Festival के लिए दिल्ली का यह आयोजन उसकी स्थापित साहित्यिक यात्रा का स्वाभाविक अगला अध्याय है. ‘एक भारत, अनेक बोल Literary Festival’ के जरिए अब भारत की अनेक भाषाएं, उनसे जुड़ी कहानियाँ और अलग-अलग सांस्कृतिक अनुभव एक ही मंच पर साथ सामने आएंगे.
Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised