SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पतंजलि अपने आयुर्वेदिक और योग आधारित इलाज को मॉडर्न साइंस के साथ कैसे जोड़ता है, जिससे इलाज और भी असरदार के साथ भरोसेमंद बन सके?

Patanjali: अपने आयुर्वेदिक इलाज के लिए पहचाने जाने वाला आज के मॉडर्न जमाने में पतंजलि लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है क्योंकि यह सेहत के साथ-साथ भरोसा भी देता है. चलिए समझते हैं कैसे.

Written By Zee News Desk
Published: Jun 03, 2025, 17:06 IST | Updated: Jun 03, 2025, 17:26 IST
Join

Patanjali: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में स्ट्रेस, टेंशन और बीमारियां हर किसी के आसपास हैं. ऐसे समय में पतंजलि के हीलिंग प्रोग्राम लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. ये प्रोग्राम पुराने भारतीय इलाज के तरीकों और मॉडर्न साइंस का मिलाजुला रूप हैं. पतंजलि वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद, योग, नेचुरल ट्रीटमेंट और मॉडर्न चेक-अप सब एक साथ मिलकर काम करते हैं. यहां इलाज सिर्फ पुराने तरीकों से ही नहीं, बल्कि साइंटिफिक रिसर्च को भी ध्यान में रखकर किया जाता है. जिससे मरीज को बेहतर और भरोसेमंद इलाज मिल सके.

जिससे आज के मॉडर्न जमाने में पतंजलि लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है क्योंकि यह सेहत के साथ-साथ भरोसा भी देता है. इसलिए आइए समझते है कि पतंजलि अपने आयुर्वेदिक और योग आधारित इलाज को मॉडर्न साइंस के साथ कैसे जोड़ता है, जिससे इलाज और भी असरदार के साथ भरोसेमंद बन सके?

आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस का सगंम

पतंजलि की सबसे बेहतर बात ये है कि यहां पुराने भारतीय इलाज के तरीके और आज की साइंस, दोनों को साथ में इस्तेमाल करता है. एक तरफ ये लोग आयुर्वेद, योग और नेचुरल ट्रीटमेंट पर भरोसा करते हैं, तो दूसरी तरफ ये भी ध्यान रखते हैं कि इन तरीकों का असर साइंटिफिक रिसर्च से भी साबित हो. पतंजलि की लैब्स NABL, DSIR, DBT जैसे बड़ी इंस्टीट्यूशन से सर्टिफाइड है और CPCSEA से भी इन्हें मंजूरी मिली है. जो ये दिखाता है कि पतंजलि आयुर्वेद को साइंस से जोड़ने के काम में कितनी गंभीरता से जुटा है.

मॉडर्न रिसर्च बेस पर लोगों का ट्रीटमेंट

पतंजलि योगपीठ में इलाज के साथ-साथ रिसर्च पर भी खास ध्यान दिया जाता है. यहां की ओपीडी में मरीजों को फ्री में आयुर्वेदिक सलाह दी जाती है. इलाज की सुविधाओं में बायोकेमिस्ट्री लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांचें भी मौजूद हैं. ताकि पुराने इलाज के तरीकों को आज की टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर बेहतर रिजल्ट दिए जा सकें. यानी यहां इलाज सिर्फ परंपरागत तरीके से नहीं, बल्कि मॉडर्न साइंस के साथ मिलाकर किया जाता है, जिससे मरीजों को ज्यादा फायदा हो.

नेचुरल इलाज अब भी लोगों की पहली पसंद

अकसर लोगों को लगता है कि पारंपरिक इलाज के तरीके बिना किसी साइंटिफिक प्रूफ के होते हैं, लेकिन पतंजलि ने ये सोच बदल दी है. यहां आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को साइंटिफिक तरीकों से टेस्ट किया जाता है ताकि ये प्रूव किया जा सके कि ये असरदार और भरोसेमंद है. हर प्रोडक्ट को माइक्रोबायोलॉजी और फार्मा के स्टैंडर्ड्स पर अच्छी तरह चेक किया जाता है. इसके लिए देश के बड़े-बड़े मेडिकल और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के साथ मिलकर टेस्ट किए जाते हैं. साथ ही, WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और दूसरे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES