SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AI के दौर में करियर की नई उड़ान! Galgotias University और Accenture LearnVantage लेकर आए Future-Ready BTech-BBA प्रोग्राम

गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने एक्सेंचर लर्नवैंटेज के साथ मिलकर एआई आधारित इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीटेक और बीबीए प्रोग्राम लॉन्च किए हैं. नए कोर्स छात्रों को क्लाउड, एआई, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फुल स्टैक डेवलपमेंट, डिजाइन इंजीनियरिंग और एआई-पावर्ड मैनेजमेंट जैसी आधुनिक स्किल्स के साथ इंडस्ट्री-रेडी बनाने पर केंद्रित हैं.

Written By Shivam Tiwari
Published: Aug 06, 2026, 18:13 IST | Updated: Aug 06, 2026, 18:13 IST
Join

ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने एक्सेंचर लर्नवैंटेज के साथ एक स्ट्रेटेजिक इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलैबोरेशन की घोषणा की है. इस साझेदारी का उद्देश्य ऐसे इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करना है, जो छात्रों को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में सफल करियर के लिए तैयार करें. यूनिवर्सिटी की एकेडमिक फाउंडेशन और कैंपस इकोसिस्टम को एक्सेंचर लर्नवैंटेज की इंडस्ट्री-लेड लर्निंग एक्सपर्टाइज के साथ जोड़कर क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्री रिक्वायरमेंट के बीच मौजूद अंतर को कम करने की कोशिश की जाएगी.

इस कोलैबोरेशन के तहत छात्रों को केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल लर्निंग, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज और एक्सपेरिमेंटल लर्निंग के अवसर भी मिलेंगे. इसके लिए एक्ट में एक्सेंचर सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडीज की स्थापना की जाएगी. यहां छात्र इंडस्ट्री प्रैक्टिस, वर्चुअल लैब्स, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ इंटरैक्शन, असेसमेंट और सर्टिफिकेशन का लाभ उठा सकेंगे. इससे उनकी करियर रेडीनेस पहले से ज्यादा मजबूत होगी.

कौन-कौन से कोर्स शुरू होंगे?

नए एकेडमिक पोर्टफोलियो के तहत चार बीटेक स्पेशलाइजेशन लॉन्च किए गए हैं. इनमें क्लाउड और AI, AI के साथ फुल स्टैक डेवलपमेंट, डेटा साइंस, AI और मशीन लर्निंग और डिजाइन इंजीनियरिंग शामिल हैं. वहीं BBA में AI-इंटीग्रेटेड जनरल मैनेजमेंट और AI-पावर्ड सेल्स एंड मार्केटिंग जैसे दो नए स्पेशलाइजेशन शुरू किए गए हैं. इन प्रोग्राम्स में गलगोटियास यूनिवर्सिटी की डिग्री के साथ इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग भी मिलेगी, जिससे स्टूडेंट आधुनिक कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग के अनुसार खुद को तैयार कर सकेंगे.

इंडस्ट्री रेडी कैसे बनेंगे स्टूडेंट?

इन प्रोग्राम्स की सबसे बड़ी खासियत उनका होलिस्टिक लर्निंग अप्रोच है. एकेडमिक और टेक्निकल एजुकेशन के साथ स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल स्किल्स डेवलपमेंट, वर्कप्लेस कम्युनिकेशन, इंडस्ट्री मेंटरिंग, इंटरव्यू की तैयारी और प्लेसमेंट सपोर्ट भी मिलेगा. इसका मकसद स्टूडेंट्स में सिर्फ टेक्निकल ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स और वर्कप्लेस एडैप्टेबिलिटी भी डेवलप करना है ताकि वे यूनिवर्सिटी से निकलते ही इंडस्ट्री में इफेक्टिव योगदान दे सकें.

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के CEO ने क्या कहा?

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के CEO डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि भविष्य में छात्रों को टेक्नोलॉजी के साथ खुद को ढालने, इनोवेशन करने और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालने की ज़रूरत होगी. वो कहते हैं कि एक्सेंचर लर्नवैंटेज के साथ यह कलेक्शन अंडरग्रेजुएट एजुकेशन को नए लेवल पर ले जाने वाला कदम है. इससे छात्रों को कंटेंपररी लर्निंग एक्सपीरियंस, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के मौके मिलेंगी, जो उन्हें Meaningful और Successful Career बनाने में मदद करेंगी.

एक्सेंचर लर्नवैंटेज ने क्या कहा?

एक्सेंचर लर्नवैंटेज एशिया ओशिनिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग बंसल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) हर इंडस्ट्री को बदल रही है और अब कंपनियों को ऐसे ग्रेजुएट्स की ज़रूरत है, जिनके पास डोमेन एक्सपर्टीज़ के साथ एआई फ्लुएंसी भी हो. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट एजुकेशन में इंडस्ट्री-रिलेवेंट लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि क्लासरूम लर्निंग और एम्प्लॉयर एक्सपेक्टेशंस के बीच की दूरी कम हो सके. इससे छात्र पहले दिन से ही वर्कप्लेस में वैल्यू क्रिएट करने के लिए तैयार होंगे.

 इस लिंक पर क्लिक करें

एडमिशन लेने वालों के लिए क्या ज़रूरी है?

यूनिवर्सिटी के अनुसार इन नए फ्यूचर-रेडी प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स प्रोग्राम स्ट्रक्चर, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और एडमिशन प्रोसेस की जानकारी प्रोग्राम वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं. यह पहल उन स्टूडेंट्स के लिए खास मानी जा रही है, जो एआई, क्लाउड, डेटा साइंस और डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं. इंडस्ट्री और अकादमिक जगत (एकेडेमिया) के इस संयुक्त प्रयास से स्टूडेंट्स को डिग्री के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स, सर्टिफिकेशंस और करियर सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे उनकी एम्प्लॉयबिलिटी पहले से ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

शिवम तिवारी, जी न्यूज में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं और पत्रकारिता में करीब 2 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं. यूपी के प्रयागराज के रहने वाले शिवम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है. खबरों की नब्ज पकड़कर उन्हें आसान और साफ भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. शिवम शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर खास फोकस रखते हैं. इनमें स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षाएं, प्रवेश परीक्षाएं, सरकारी नौकरियां, रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स, करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज जैसे टॉपिक्स शामिल हैं.इसके अलावा शिवम, टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स और करियर काउंसलर्स की सलाह के आधार पर कंटेंट तैयार करते हैं. ये IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT और CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर गहराई से काम करते हैं और छात्रों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराते हैं. शिवम तिवारीर से संपर्क करने के लिए आप उन्हें shivam.tiwari@india.com पर ईमेल कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES