SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रह्मांड के सारे नियमों को मेटाफिजिकली एकीकृत करने का बड़ा दावा, वैदिक शोध से भारतीय शोधकर्ता मोहित गौड़ ने दी नई मेटाफिजिक्स

‘काइनेटिक ग्राउंड हाइपोथीसिस’, जो क्लासिकल से क्वांटम भौतिकी तक के सभी नियमों को दार्शनिक रूप से एकीकृत करने का करता है दावा.

Written By Zee News Desk
Published: Oct 27, 2026, 18:06 IST | Updated: Oct 27, 2026, 18:06 IST
Join

27 सितंबर 2026 को मुंबई के मीरा रोड स्थित भारत रत्न गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर नाट्यगृह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा प्रोजेक्ट विज्ञान दर्शन के अंतर्गत तैयार किए गए दस शोधपत्रों और एक पुस्तक का अनावरण किया गया. VDRO द्वारा आयोजित Vedic Bharat Young Thinkers Dialogue 2026 में अनावरण किए गए इन्हीं 10 शोधपत्रों में से एक VDRO के निदेशक एवं 22 वर्षीय युवा शोधकर्ता मोहित गौड़ का सर्वाधिक चर्चित रिसर्च 'काइनेटिक ग्राउंड हाइपोथीसिस' (Kinetic Ground Hypothesis) भी सामने आया . कार्यक्रम में ISRO के ADRIN के पूर्व निदेशक डॉ. रविकांति चंद्रकांत भी उपस्थित रहे. 

मोहित गौड़ का यह शोधपत्र दर्शन के प्रसिद्ध ओपन-एक्सेस रिपोजिटरी PhilArchive पर उपलब्ध है. इसके अतिरिक्त, यह IIT Bombay और VDRO द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई पुस्तक Basics of Vedic Physics में एक अध्याय के रूप में प्रकाशित हो चुका है. यह पुस्तक IIT Bombay के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर गोपाल दीक्षित के सान्निध्य में तैयार की गई है. मूल रूप से एक रिसर्च पेपर के प्रारूप में तैयार इस शोध को एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में पहले ही भेजा जा चुका है, जहाँ फिलहाल इसकी पीयर-रिव्यू और जाँच की प्रक्रिया जारी है. इस शोधकार्य में मोहित गौड़ के साथ IIT Bombay के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. गोविंद मौर्य ने भी कार्य किया है.

शोधपत्र 'काइनेटिक ग्राउंड हाइपोथीसिस' में ब्रह्मांड के सभी भौतिक नियमों को एक व्यापक दार्शनिक सिद्धांत में एकीकृत करने का प्रयास किया गया है. इसके लिए शोध में 'प्रॉब्लम ऑफ मोशन' नामक समस्या प्रस्तुत की गई है, जो यह प्रश्न उठाती है कि कोई कण स्पेस-टाइम फैब्रिक का अनुसरण करते हुए गति क्यों करता है और अंततः गति के अस्तित्व का मूल आधार क्या है. शोध आगे यह सवाल भी उठाता है कि यदि गति ब्रह्मांड के अस्तित्व और निरंतरता के लिए आवश्यक है, तो ब्रह्मांड अपनी कथित पूर्व-सृष्टि अवस्था में वापस क्यों नहीं चला जाता. इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए शोधकर्ता मोहित गौड़ वैदिक Nomology नामक नयी metaphysics प्रस्तुत करते हैं, जहाँ इनर्ट ऑन्टोलॉजी की सीमाओं पर तर्क प्रस्तुत करते हुए फर्स्ट-ऑर्डर लॉजिक के माध्यम से चेतना को गति के मूलभूत आधार के रूप में स्थापित करने का प्रयास करते हैं. ऋग्वेद में वर्णित 'ऋत' की अवधारणा तथा यजुर्वेद के मंत्र 'तदेजति तन्नैजति' से प्रेरित यह परिकल्पना प्रस्तावित करती है कि भौतिक नियम स्वतंत्र सत्ताएँ नहीं, बल्कि चेतना द्वारा जड़ कणों में निरंतर अनुशासित गति के संचार की अभिव्यक्तियाँ हो सकते हैं.

इस नई मेटाफिजिकल व्याख्या के आधार पर शोध गुरुत्वाकर्षण को नए दार्शनिक दृष्टिकोण से समझने और न्यूटन के गति के प्रथम नियम की मूलभूत मान्यताओं पर पुनर्विचार करने का प्रस्ताव भी रखता है. न्यूटन का प्रथम नियम कहता है कि कोई वस्तु बाहरी असंतुलित बल के अभाव में विरामावस्था में या समान वेग से सीधी रेखा में गतिमान रहती है. इसके विपरीत, काइनेटिक ग्राउंड हाइपोथीसिस का 'कंटीन्यूअस एग्जर्शन' सिद्धांत प्रस्तावित करता है कि गति को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास या संचार आवश्यक हो सकता है. इस दृष्टिकोण में वस्तु को रोकने के लिए अतिरिक्त बल लगाने के बजाय, उसे गति में बनाए रखने वाला कथित निरंतर प्रयास हटाना पर्याप्त हो सकता है. इस प्रकार, यह परिकल्पना गति के नियमों की एक वैकल्पिक दार्शनिक व्याख्या प्रस्तुत करती है, जो स्थापित भौतिकी के नियमों को प्रयोगात्मक रूप से प्रतिस्थापित करने के बजाय उनके मूलभूत आधार पर पुनर्विचार का प्रस्ताव रखती है.

ये समस्या अत्याधुनिक भौतिकी, क्वांटम तथा चेतना के उस विमर्श पर चर्चा कर रही है जहाँ यदि यह वैश्विक स्तर के वैज्ञानिकों के बीच स्वीकार्यता बनाने में कामयाब हो जाए तो एक बहुत बड़े नए दर्शन के रूप में स्थापित हो सकती है जो अभी गहन जांच का विषय है

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES