हायरिंग के बदलते नियम: तेजी से भर्तियां करने से स्मार्ट और रणनीतिक वर्कफोर्स बनाने तक
आज के दौर में रिक्रूटर्स एक हाई-प्रेशर माहौल में काम कर रहे हैं. उनसे उम्मीद की जाती है कि वे स्किल्ड टैलेंट की मजबूत पाइपलाइन तैयार करें, बड़े पैमाने पर भर्तियां करें और बिजनेस पर साफ़ असर दिखाएं, वह भी सीमित समय के भीतर.
आज के दौर में रिक्रूटर्स एक हाई-प्रेशर माहौल में काम कर रहे हैं. उनसे उम्मीद की जाती है कि वे स्किल्ड टैलेंट की मजबूत पाइपलाइन तैयार करें, बड़े पैमाने पर भर्तियां करें और बिजनेस पर साफ़ असर दिखाएं, वह भी सीमित समय के भीतर. अब रिक्रूटमेंट को सिर्फ cost-per-hire जैसे पैमानों से नहीं आंका जाता, बल्कि इसे सीधे बिजनेस प्रोडक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है.
रिक्रूटमेंट की भूमिका में बदलाव का दौर
यह बदलाव रिक्रूटमेंट फंक्शन के लिए एक ट्रांजिशनल फेज को दिखाता है. रिक्रूटर्स की प्राथमिकताएं अब सिर्फ एग्जीक्यूशन से हटकर स्ट्रैटेजी की ओर बढ़ रही हैं, जहां स्मार्ट तरीके से काम करना उतना ही जरूरी हो गया है जितना तेजी से हायर करना. जी मीडिया के साथ मिलकर तैयार किए गए ‘Beyond AI, CVs & JDs with LinkedIn’ के दूसरे एपिसोड के केंद्र में यही बदलाव है. इस बातचीत में LinkedIn की APAC VP Talent & Learning Solutions, रुची आनंद और Wipro के Chief Operating Officer संजीव जैन बताते हैं कि इस बदलाव के बीच रिक्रूटमेंट कैसे बदल रहा है और बेहतर व समझदार हायरिंग रिजल्ट्स के लिए AI क्यों अहम बनता जा रहा है.
‘राइट फिट’ तय करने का बढ़ता दबाव
हायरिंग के दबाव के बीच रिक्रूटर्स की जमीनी हकीकत लगातार बदल रही है. पहले जहां जॉब डिस्क्रिप्शन को रिज्यूमे से मैच करना एक सीधी प्रक्रिया थी, वहीं अब टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव बिजनेस की जरूरतों को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे संगठनों की मांगें भी बदल जाती हैं. इसके अलावा, बड़ी संख्या में एप्लिकेशन आना और उनमें से सही या योग्य कैंडिडेट्स का न मिलना, रिक्रूटर्स पर और दबाव डालता है. रुची आनंद इसे कई तरह के “टैक्स” से जोड़कर समझाती हैं. उनके मुताबिक, “एक switch tax होता है, जहां बिजनेस की जरूरतें बदलने के साथ रोल्स भी बार-बार बदलते रहते हैं. दूसरा scroll tax है, जिसमें रिक्रूटर्स को बड़ी संख्या में प्रोफाइल्स स्क्रॉल करके सही प्रोफाइल ढूंढनी पड़ती है.” ये दोनों दबाव मिलकर रिक्रूटर्स के काम को और जटिल बना देते हैं.
स्किल्स और इरादे पर बढ़ता फोकस
इन दबावों की वजह से रिक्रूटर्स अब ज्यादा इरादतन और स्किल्स पर केंद्रित हो रहे हैं. LinkedIn के डेटा के मुताबिक, भारत में आधे से ज्यादा रिक्रूटर्स कैंडिडेट में कल्चरल फिट ढूंढने पर ध्यान दे रहे हैं. वहीं 64% रिक्रूटर्स का कहना है कि सही टेक्निकल और ह्यूमन स्किल्स का संतुलन रखने वाले कैंडिडेट्स को पहचानना आज भी मुश्किल बना हुआ है.
स्पीड अब एक रणनीतिक प्राथमिकता
अब हायरिंग की स्पीड सिर्फ एक ऑपरेशनल मेट्रिक नहीं रह गई है, बल्कि यह एक कॉम्पिटिटिव एडवांटेज बन चुकी है. LinkedIn की रिसर्च के अनुसार, 58% रिक्रूटर्स मानते हैं कि तेज हायरिंग से टॉप टैलेंट तक बेहतर पहुंच मिलती है. इसके बावजूद, हायरिंग में होने वाली ज्यादातर देरी जानबूझकर नहीं, बल्कि स्ट्रक्चरल वजहों से होती है. भारत में आधे से ज्यादा रिक्रूटर्स का कहना है कि मल्टी-लेयर अप्रूवल प्रोसेस स्लो हायरिंग की बड़ी वजह हैं. इसे रुची आनंद तीसरे टैक्स के रूप में “stall tax” कहती हैं. इसका मतलब है कि इंटरनल रुकावटों की वजह से हायरिंग की रफ्तार थम जाती है, न कि कैंडिडेट की तैयारी की कमी से. जब हायरिंग रुकती है, तो कैंडिडेट्स का इंटरेस्ट कम हो जाता है और संगठन समय व मौके दोनों गंवा देते हैं. इसलिए स्पीड का मतलब जल्दबाजी नहीं, बल्कि ऐसी रुकावटों को हटाना है, जिससे क्वालिटी से समझौता किए बिना काम आगे बढ़ सके.
AI कैसे रिक्रूटर्स की मदद कर रहा है
यहां AI एक अहम भूमिका निभा रहा है. यह रिक्रूटर्स के फैसले की जगह नहीं ले रहा, बल्कि उन्हें क्वालिटी, स्पीड और स्केल के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद कर रहा है. LinkedIn की रिसर्च के मुताबिक, 45% रिक्रूटर्स मानते हैं कि AI हायरिंग की एफिशिएंसी बढ़ाता है, जबकि 42% का कहना है कि यह उन्हें रिपीट होने वाले कामों से राहत देता है, जिससे वे ज्यादा वैल्यू वाले कामों पर ध्यान दे पाते हैं.
AI रिक्रूटर्स को कैंडिडेट को मूल्यांकन करने का मौका देता है
एपिसोड में संजीव जैन बताते हैं कि जॉब डिस्क्रिप्शन, स्क्रीनिंग और कैंडिडेट रैंकिंग जैसे कामों में मैनुअल मेहनत कम करके AI रिक्रूटर्स को कैंडिडेट एंगेजमेंट, बेहतर एक्सपीरियंस और सोच-समझकर मूल्यांकन करने का मौका देता है. नतीजा सिर्फ तेज हायरिंग नहीं, बल्कि बेहतर हायरिंग होता है. AI रिक्रूटर्स को जटिलताओं को संभालने से आगे बढ़कर असली असर पैदा करने में मदद कर रहा है, जिससे वे बिजनेस के लिए एक रणनीतिक पार्टनर के रूप में और मजबूत बनते जा रहे हैं.
Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.