किस ऐप में मिलता है सबसे डिटेल्ड कुंडली एनालिसिस? ये हैं टॉप 5 लिस्ट
वैदिक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के भविष्य, करियर, गुण मिलान और विवाह के लिए कुंडली का इस्तेमाल किया जाता है. आज के डिजिटल युग में लोग ज्योतिषी के पास चक्कर काटने के बदले अपने स्मार्टफोन पर ही कुंडली गणना, ग्रहों की महादशा और प्रभाव की अच्छे से जानकारी ले लेते हैं. आप अपने लिए इन डिटेल्ड कुंडली एनालिसिस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कुंडली या जन्मपत्री व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का एक नक्शा होता है. वैदिक ज्योतिष में कुंडली का उपयोग व्यक्ति के भविष्य, करियर, विवाह और गुण मिलान आदि का आकलन करने के लिए किया जाता है. कुंडली प्राचीन वैदिक ज्योतिष पद्धति का अहम हिस्सा है, जिसका महत्व आज भी वैसा ही है.
हालांकि बदलते दौर में कुंडली बनाने और देखने के तरीके में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं. अब लोग लंबी-चौड़ी कागजी पंचांग की जगह ऐप्स और सॉफ्टवेयर में कुंडली बनाने और देखने लगे हैं. डिजिटल तौर में कुंडली बनवाने या कुंडली का आकलन करने के लिए किसी ज्योतिषी के पास चक्कर काटने के बजाय लोगों को मोबाइल फोन पर सटीक कुंडली गणना, ग्रहों की महादशा और प्रभाव का विस्तृत विवरण मिल जाता है. इंटरनेट खोलते ही कई ज्योतिष ऐप्स मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप सबसे सटीक और डिटेल्ड कुंडली एनालिसिस ऐप की तलाश में हैं तो हम आपको यहां टॉप 5 ऐप्स के बारे में बता रहे हैं.
डिटेल्ड कुंडली एनालिसिस के लिए टॉप 5 ऐप्स
एस्ट्रोटॉक (AstroTalk)
डिटेल्ड एनालिसिस और लाइव गाइडेंस के लिए एस्ट्रोटॉक भारत का नंबर 1 ऐप है. जब बात होती है सटीक, विस्तृत और भरोसेमंद कुंडली एनालिसिस की, तो एस्ट्रोटॉक को सबसे ऊपर रखा जाता है, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि एस्ट्रोटॉक बेस्ट क्यों हैं और कौन सी बातें हैं जो इसे अन्य ऐप्स से खास बनाती है. बता दें कि, 122 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं (Users) के साथ एस्ट्रोटॉक भारत का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है. यहां कुछ ही सेकंड में डिटेल्ड कुंडली तैयार हो जाती है. इस ऐप पर जन्म कुंडली और ग्रह दशाओं के आधार पर अनुकूलता, करियर, विवाह, आर्थिक स्थिति, सेहत और जीवन के अन्य पहुओं को शामिल किया जाता है. इसका सॉफ्टफेयर ऑनलाइन कुंडली बनाने के लिए सटीक कैलकुलेशन और भरोसेमंद खगोलीय डेटा का इस्तेमाल करता है, जिससे यह कुंडली के लिए ग्रहों की स्थिति, डिविजन चार्ट, दशा, योग और गोचर की सही जानकारी देता है. इसका इंटरफेस इतना सरल है कि, हर डिवाइस पर कुंडली आसानी से पढ़ी जा सकती है. एस्ट्रोटॉक पर 50 से भी अधिक पन्नों की विस्तृत कुंडली रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाती है. इसमें विभिन्न कुंडली चार्ट और ग्रह-गोचर की जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, जिससे कि बिना किसी गहरे ज्योतिषीय ज्ञान के भी व्यक्ति अपनी कुंडली के हर पहलू को आसानी से समझ सकता है.
इस ऐप पर ऑनलाइन कुंडली बनाने, कुंडली मिलान, दैनिक राशिफल आदि जैसी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं. एस्ट्रोटॉक ऐप सिर्फ यह नहीं बताता कि, आपके जीवन में क्या हो रहा है, बल्कि यह भी बताता है कि क्यों हो रहा है. एस्ट्रोटॉक पर 51,000 से अधिक सत्यापित और अनुभवी ज्योतिषियों की टीम है, जो 24/7 उपलब्ध रहती है. एस्ट्रोटॉक पर ज्योतिषी के साथ पहली कॉल और चैट फ्री हैं. यहां ज्योतिषी के साथ हुई बातचीत या चैट बिल्कुल गुप्त रखी जाती है.
एस्ट्रोसेज (AstroSage)
एस्ट्रोटॉक के बाद दूसरे नंबर पर एस्ट्रोसेज ऐप है, जिसका इस्तेमाल डिटेल कुंडली एनालिसिस के लिए किया जा सकता है. एस्ट्रोसेज पर कुंडली के हरेक भाव, नवमांश चार्ट, महादशा- अंतर्दशा, कुंडली के दोष और ग्रहों की स्थिति का बारीक विश्लेषण किया जाता है. कुंडली में यदि कोई दोष हो या अशुभ ग्रहों के कारण कोई परेशानी हो तो इस ऐप पर आपको ज्योतिषी से लाइव और पर्सनल कंसल्टेशन की सुविध भी मिलती है. यहां एस्ट्रोलॉजर्स आपको कठिन विधि के बजाय आसान और व्यावहारिक उपाय बताते हैं. नए यूजर्स के लिए इसमें पहला चैट फ्री होता है.
एस्ट्रोयोगी (Astroyogi)
एस्ट्रोयोगी वैदिक ज्योतिष गणनाओं के लिए सबसे पुराना और लोकप्रिय ऐप है. एस्ट्रोयोगी उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा अच्छा हो सकता है जो राशिफल पढ़कर अपने दिनचर्या की योजना बनाते हैं, लेकिन डिटेल्ड कुंडली विश्लेषण के लिए यह ऐप थोड़ा सीमित है. एस्ट्रोयोगी पर कुंडली के साथ ही कुंडली मिलान, अष्टकवर्ग और विस्तृत पंचांग भी फ्री में उपलब्ध कराए जाते हैं.
क्लिकएस्ट्रो (ClickAstro)
दक्षिण भारत से शुरू हुआ ऑनलाइन ज्योतिष कुंडली ऐप क्लिकएस्ट्रो एक विश्वसनीय नाम है. क्लिकएस्ट्रो पर जन्म की तारीख, समय और स्थान के आधार पर कुंडली तैयार की जाती है, जो पूरी तरह से मुफ्त होती है. साथ ही कुंडली में लग्न, राशि और ग्रहों की स्थिति का जीवन पर होने वाले प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण किया जाता है. इस ऐप पर डिटेल कुंडली के साथ अन्य फीचर्स भी मिलते हैं. यह ऐप विस्तृत पीडीएफ रिपोर्ट जनरेट करने के लिए काफी प्रसिद्ध है. हालांकि लाइव एस्ट्रोलॉजर सपोर्ट के मामले में यह थोड़ा सीमित है.
इंस्टाएस्ट्रो (InstaAstro)
कोविड-19 के दौरान शुरू हुई इंस्टाएस्ट्रो ने महज कुछ ही वर्षों में ऑनलाइन ज्योतिष क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस ऐप पर कुंडली का विश्लेषण सरल भाषा में किया जाता है. इसमें कुंडली मिलान, दैनिक राशिफल, टैरो कार्ड और लाइव पूजा/अनुष्ठान बुक करने की सुविधा मिलती है. हालांकि, विस्तृत के बजाय बेसिक कुंडली एनालिसिस के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
निष्कर्ष
अगर आप कुंडली के लिए सिर्फ बुनियादी आंकड़े या चार्ट देखना चाहते हैं तो ऐस्ट्रोयोगी, एस्ट्रोसेज या क्लिकएस्ट्रो जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कुंडली का गरहाई और सटीक एनालिसिस करवाने के लिए निश्चित रूप से एस्ट्रोटॉक भरोसेमंद प्लेफॉर्म साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क की ओर से है. पाठकों को अपनी समझ-बूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है.