एक छोटे शहर के डॉक्टर की सोच ने बदली, भारत में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की दिशा, रच दिया इतिहास
छह वर्षों की दूरदृष्टि ने इतिहास रच दिया है. 3,500 से अधिक सफल रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के साथ AIOR Super Speciality Unit उत्तर भारत का अग्रणी Centre of Excellence बन गया है.
छह वर्ष पूर्व जब भारत में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी अभी शुरुआती दौर में थी, तब अधिकांश लोगों को यह तकनीक महंगी, अनावश्यक और भविष्य की अवधारणा प्रतीत होती थी. उसी समय वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. आशीष सिंह ने एक स्पष्ट विज़न के साथ यह निर्णय लिया कि बिहार और उत्तर भारत के मरीजों को भी विश्व की सर्वश्रेष्ठ, अत्यधिक सटीक एवं वैज्ञानिक तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी.
इसी दूरदृष्टि के साथ डॉ. आशीष सिंह उत्तर भारत में विश्वप्रसिद्ध MAKO Robotic Technology अपनाने वाले पहले सर्जन एवं प्रथम खरीदार (First Buyer) बने. उस समय इस निर्णय पर कई लोगों ने प्रश्न उठाए, लेकिन आज वही पहल उत्तर भारत में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जाती है.
आज AIOR Super Speciality Unit (A Unit of Ashish Joint Replacement Care Private Limited) ने छह वर्षों की इस सतत यात्रा में 3,500 से अधिक सफल रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी पूर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह संस्थान आज उत्तर भारत के अग्रणी Centre of Excellence for Robotic Joint Replacement Surgery के रूप में स्थापित हो चुका है.
AIOR Super Speciality Unit में नवीनतम रोबोटिक तकनीक के माध्यम से अत्यधिक सटीक, सुरक्षित एवं व्यक्तिगत (Patient-Specific) जॉइंट रिप्लेसमेंट किया जाता है. विशेष बात यह है कि यहां रोबोटिक सर्जरी के लिए मरीजों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता, जबकि देश के अनेक अस्पतालों में इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाता है.
अस्पताल में CGHS, ECHS तथा आयुष्मान भारत सहित अनेक सरकारी एवं निजी कैशलेस स्वास्थ्य योजनाओं की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आधुनिक रोबोटिक उपचार अधिक से अधिक मरीजों तक सुलभ हो सके.
डॉ. आशीष सिंह ने केवल सर्जरी तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी. पिछले छह वर्षों में उन्होंने देशभर में अनेक Live Robotic Surgery Demonstrations किए तथा भारत की पहली लाइव रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का प्रदर्शन कर हजारों ऑर्थोपेडिक सर्जनों को रोबोटिक तकनीक की सटीकता एवं वैज्ञानिक लाभों से परिचित कराया. उस समय जब रोबोटिक तकनीक को लेकर कई तरह की शंकाएं थीं, तब उन्होंने अपने परिणामों, वैज्ञानिक आंकड़ों और लाइव सर्जरी के माध्यम से पूरे ऑर्थोपेडिक समुदाय का विश्वास जीतने का प्रयास किया.
उनकी इसी वैज्ञानिक सोच का परिणाम है कि आज भारत में बड़ी संख्या में ऑर्थोपेडिक सर्जन रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक को अपना रहे हैं और इसके महत्व को स्वीकार कर रहे हैं.
डॉ. आशीष सिंह ने इस क्षेत्र में शोध को भी नई दिशा दी है. पिछले छह वर्षों में उन्होंने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट पर 10 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित किए, जिनमें भारत से रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट पर प्रकाशित पहला अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र भी शामिल है. उनके शोध कार्यों को विश्व के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मंचों पर सराहा गया तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत किया गया.
डॉ. आशीष सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल अधिक सर्जरी करना नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज को विश्वस्तरीय, सटीक और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराना है. उनका मानना है कि तकनीक तभी सार्थक है जब उसका लाभ आम मरीज तक बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के पहुंचे.
उन्होंने कहा, 'छह वर्ष पहले यह केवल एक छोटा-सा सपना था, जिस पर बहुत कम लोगों ने विश्वास किया. आज वही सपना हजारों सफल सर्जरी, वैज्ञानिक शोध, अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रशिक्षित सर्जनों के रूप में साकार हुआ है. यदि सोच सही दिशा में हो और प्रयास निरंतर हों, तो एक छोटे शहर से भी ऐसा परिवर्तन संभव है जो पूरे देश की चिकित्सा पद्धति को नई दिशा दे सके.'
AIOR Super Speciality Unit (A Unit of Ashish Joint Replacement Care Private Limited) आज केवल एक उच्चस्तरीय उपचार केंद्र ही नहीं, बल्कि ऑर्थोपेडिक शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान का भी महत्वपूर्ण संस्थान बन चुका है. यह संस्थान DNB Orthopaedics तथा FNB Arthroplasty प्रशिक्षण के लिए मान्यता प्राप्त है. अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक, उच्च शल्य चिकित्सा मानकों एवं व्यापक अकादमिक वातावरण के कारण आज देशभर के विभिन्न राज्यों से युवा ऑर्थोपेडिक सर्जन पटना आकर सुपर-स्पेशियलिटी प्रशिक्षण प्राप्त करने को प्राथमिकता दे रहे हैं. AIOR ने यह सिद्ध किया है कि उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा एवं विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केवल महानगरों तक सीमित नहीं है.
डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व में संस्थान ने चिकित्सा सेवा, अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान—तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाई है. यहां नियमित रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम, लाइव सर्जरी, कैडावरिक कार्यशालाएं, वैज्ञानिक चर्चाएं तथा शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनसे देशभर के ऑर्थोपेडिक सर्जनों को लाभ मिलता है.
आज AIOR Super Speciality Unit न केवल बिहार बल्कि पूरे उत्तर भारत के मरीजों के लिए विश्वस्तरीय रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का भरोसेमंद केंद्र बन चुका है और भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीक, शोध एवं प्रशिक्षण के माध्यम से ऑर्थोपेडिक चिकित्सा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.