AI ने CV बनाना तेज किया पर सही टैलेंट पहचानना मुश्किल, अब टैलेंट लीडर्स को क्या करना चाहिए
Zee Media और LinkedIn की नई सीरीज ‘Beyond AI, CVs & JDs’ में LinkedIn Talent & Learning Solutions, India की हेड रुची आनंद और Wipro के Chief Operating Officer संजीव जैन ने बताया कि अगला बड़ा बदलाव तेज हायरिंग नहीं, बल्कि स्मार्ट टैलेंट स्ट्रैटेजी है.
AI ने हायरिंग प्रक्रिया के कई चरणों को प्रोफेशनल्स और हायर करने वालों, दोनों के लिए आसान बना दिया है. अब CV और जॉब डिस्क्रिप्शन (JD) जल्दी तैयार हो जाते हैं, स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है और सभी संबंधित लोगों के बीच होने वाला कम्युनिकेशन भी पहले से ज्यादा प्रोफेशनल और पॉलिश्ड हो गया है. लेकिन अब असली चुनौती “सिग्नल” की है, यानी यह पहचानना कि कौन व्यक्ति सच में काम कर सकता है, जल्दी सीख सकता है और जैसे-जैसे रोल बदलें, वैसे-वैसे खुद को ढाल सकता है.
Zee Media और LinkedIn की नई सीरीज ‘Beyond AI, CVs & JDs’ में LinkedIn Talent & Learning Solutions, India की हेड रुची आनंद और Wipro के Chief Operating Officer संजीव जैन ने बताया कि अगला बड़ा बदलाव तेज हायरिंग नहीं, बल्कि स्मार्ट टैलेंट स्ट्रैटेजी है. ऐसी स्ट्रैटेजी जहां ऑटोमेशन से समय और क्षमता बने, कनेक्टेड स्किल्स से टैलेंट की सही पहचान हो और इंटरनल मोबिलिटी सच में काम करे.
AI: एक्सेस और मौके बढ़ाने वाला टूल
संजीव जैन ने कहा, “AI ने टैलेंट, लर्निंग और अवसरों को सच में डेमोक्रेटाइज कर दिया है.” उन्होंने बताया कि जो एडवांस टूल्स, इनसाइट्स और लर्निंग सिस्टम पहले सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित थे, वे अब पूरे ऑर्गेनाइजेशन्स में उपलब्ध हैं. लेकिन ज्यादा एक्सेस का मतलब ज्यादा डेटा और ज्यादा एप्लिकेशन भी है. ऐसे में टैलेंट लीडर्स को अब मजबूत स्किल सिग्नल्स और सोच-समझकर किए गए असेसमेंट की जरूरत है, ताकि शोर में से असली कैपेबिलिटीज को पहचाना जा सके.
इसी कड़ी में रुची आनंद ने कहा कि यह बदलाव वर्कप्लेस में एक नई तरह की सोच लेकर आया है. जब AI बार-बार दोहराए जाने वाले कामों का बोझ कम कर देता है, तो टीमें स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग और हाई-वैल्यू कामों पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं. टैलेंट लीडर्स के लिए इसका मतलब है स्किल्स-फर्स्ट हायरिंग और डेवलपमेंट पर फोकस करना, ताकि टीमें उनकी क्षमता के आधार पर साथ काम कर सकें, न कि सिर्फ पद या डिग्री के आधार पर.
ऑटोमेशन से एम्प्लीफिकेशन तक
ऑर्गनाइजेशन के नजरिए से दोनों लीडर्स ने इस बात पर जोर दिया कि AI को अब सिर्फ समय बचाने वाले टूल के रूप में नहीं देखा जा रहा है. लीडर्स AI का इस्तेमाल फैसले जल्दी लेने, ऑपरेशनल मजबूती बढ़ाने और टीमों में क्रिएटिविटी को नए स्तर पर ले जाने के लिए करना चाहते हैं. LinkedIn की रिसर्च के मुताबिक, भारत में 52% से ज्यादा रिक्रूटर्स के लिए रिक्रूटमेंट टेक्नोलॉजी और AI टूल्स को ऑप्टिमाइज करना प्राथमिकता है.
संजीव जैन ने बताया कि Wipro में एक AI-इनेबल्ड असिस्टेंट हर हफ्ते कर्मचारियों के एक लाख से ज्यादा सवालों का जवाब देता है. इससे एफिशिएंसी काफी बढ़ी है और टीमें इनोवेशन और स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन पर ज्यादा समय दे पा रही हैं. इसका मतलब यह भी है कि रिक्रूटर्स और टैलेंट एक्विजिशन टीमें अब हायरिंग मैनेजर्स को गाइड करने, जॉब रोल्स को साफ-साफ परिभाषित करने और बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से टैलेंट पाइपलाइन प्लान करने में ज्यादा समय दे सकती हैं.
इंटरनल मोबिलिटी बने मुख्य टैलेंट स्ट्रैटेजी
एक बड़ा बदलाव, जो AI ने चुपचाप ऑर्गेनाइजेशन में लाया है, वह है इंटरनल मोबिलिटी को एक ऑप्शन नहीं बल्कि स्ट्रक्चर्ड स्ट्रैटेजी बनाना. रुची आनंद ने कहा, “मामला सिर्फ टैलेंट खरीदने का नहीं, टैलेंट बनाने का है.” AI-ड्रिवन रोल मैचिंग, स्किल मैपिंग और पर्सनलाइज्ड लर्निंग पाथवे अब कंपनियों को यह मौका देते हैं कि वे बाहर से हायर करने से पहले अपने ही लोगों की क्षमता को पहचानें और आगे बढ़ाएं.
प्रोफेशनल्स के लिए एडैप्टेबिलिटी सबसे जरूरी
प्रोफेशनल्स के लिए करियर ग्रोथ अब सीधी लाइन जैसी नहीं रही. अब आगे बढ़ने का रास्ता स्किल्स, सीखने की क्षमता और नई जिम्मेदारियों को अपनाने की ताकत से तय हो रहा है. LinkedIn के डेटा के अनुसार, भारत में 78% रिक्रूटर्स आज डिग्री से ज्यादा प्रैक्टिकल और ट्रांसफरेबल स्किल्स को महत्व देते हैं.
संजीव जैन ने कहा कि क्रिटिकल थिंकिंग और रीजनिंग जैसी स्किल्स, जो सही सवाल पूछने में मदद करती हैं, AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ और भी जरूरी होंगी. वहीं रुची आनंद ने “लर्नेबिलिटी” यानी लगातार सीखने की क्षमता को प्रोफेशनल सफलता के लिए बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा, “यह समझना कि मुझे सब कुछ नहीं आता और मुझे लगातार सीखते रहना है. ये स्किल्स अक्सर कम आंकी जाती हैं, लेकिन बहुत ताकतवर होती हैं.”
जैसे-जैसे AI हमारे काम करने के तरीके को बदल रहा है, वैसे-वैसे टैलेंट स्ट्रैटेजी और जरूरी स्किल्स भी तेजी से बदल रही हैं. जो प्रोफेशनल्स और संगठन इन बदलावों को जल्दी अपनाएंगे और लचीली सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, वही AI-पावर्ड इकोनॉमी में आगे रह पाएंगे.
Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.
Beyond AI, CVs & JDs का पहला एपिसोड यहां देखें: