SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चक्रवात अर्नब के बीच छत्तीसगढ़ में आसमान क्यों हो गया लाल? वायरल वीडियो देख डरे लोग, क्या है इसकी वजह

अर्नब तूफान के बीच छत्तीसगढ़ के आसमान का मंगल ग्रह जैसा दिखने का वीडियो वायरल हो रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा रंग दिखना संभव है, हालांकि किसी विशेषज्ञ ने पुष्टि नहीं की है कि यह चक्रवात की वजह से हुआ है.

Written By Sumit Rai
Published: Oct 30, 2026, 03:37 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 03:43 PM IST
Image Credit: लाल आसमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Join

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र में बदल गया है और चक्रवात का असर धीरे-धीरे अब कम हो रहा है. दंतेवाड़ा में सुबह से आसमान साफ बना हुआ है और हल्की धूप के साथ मौसम में बदलाव दिख रहा है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्नब तूफान के पहुंचने से पहले दंतेवाड़ा, बारसूर, किरंदुल समेत अन्य इलाकों में आसमान का रंग गहरा लाल दिख रहा है. आसमान के इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए थे.

लोग आसमान के इस लाल रंग को चक्रवाती तूफान अर्नब के आने से जोड़कर देख रहे हैं. वायरल वीडियो में लोगों का दावा है कि चक्रवात अर्नब के कारण ऐसा हुआ. हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और इस चमकीले लाल रंग का चक्रवात से कोई सीधा संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है.

आखिर छत्तीसगढ़ में आसमान क्यों हो गया लाल?

हालांकि, चक्रवात के आने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही भयावह दृश्य देखने को मिले हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा उद्धृत विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात की तेज हवाएं भारी मात्रा में धूल, रेत या लौह-युक्त लाल मिट्टी को उठाकर वायुमंडल में काफी ऊपर तक पहुंचा देती है, जिस वजह से आसमान लाल दिखने लगता है. इस साल मई में चक्रवात नारेल ने ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग डेनहम में तबाही मचाई थी. उस दौरान आसमान का रंग इसी तरह का हो गया था.

ये भी पढ़ें- 1000KM दूर आंध्र में टकराया चक्रवात अर्नब, फिर MP तक असर कैसे? पांढुर्णा में भीगा हजारों क्विंटल मक्का, जानें कहां-कहां हुआ नुकसान

नेटफ्लिक्स के 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के लाल आकाश से तुलना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यूजर्स इसकी तुलना नेटफ्लिक्स शो 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के धधकते लाल आकाश से कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'उल्टा?' एक अन्य यूजर ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से तुलना करते हुए लिखा, 'वेकना आ ​​रहा है.' कुछ अन्य लोगों ने कहा कि आसमान 'ईविल डेड' फिल्म के सेट जैसा लग रहा है. कुछ यूजर्स ने लोगों को सतर्क रहने की सलाद दी है और चेतावनी दी कि यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है.

छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का कहर, कई जिलों में फसलें बर्बाद

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में चक्रवात अर्नब का असर दिख रहा है और लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है. प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लगातार हो रही बारिश ने राज्य में किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बलरामपुर, मुंगेली और धमतरी में धान की फसल प्रभावित हुई है और खेतों में रखी फसल पूरी तरह भीग गई है. (इनपुट- रिकेश्वर राणा)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES