SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आत्मनिर्भर बन रहा आदिवासी समाज: विष्णु देव साय सरकार की पहल से बदल रही तस्वीर, शिक्षा, रोजगार और संस्कृति संरक्षण से आ रहा बदलाव

छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 12, 2026, 04:17 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: विष्णु देव साय सरकार आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है.
Join

छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचल में लगातार सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं, जिससे आदिवासी समाज आत्मनिर्भर बन रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिनका असर अब धरातल पर दिखने लगा है. शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर कृषि, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण तक हर मोर्चे पर हो रही ठोस पहलों के जरिए जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और तेजी से आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं.

कभी आजीविका के पारंपरिक तौर-तरीकों तक सीमित रहने वाले आदिवासी किसान अब उद्यानिकी, पशुपालन और नारियल उत्पादन जैसे कृषि के नए विकल्पों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही, बस्तर क्षेत्र में सुधरे सुरक्षा और शांति के माहौल के चलते पर्यटन गतिविधियों को मिले बढ़ावा ने स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे, हस्तशिल्प और गाइड के रूप में रोजगार के नए द्वार खोले हैं.

कृषि और आजीविका के क्षेत्र में बढ़ते अवसर

कभी पारंपरिक खेती तक सीमित रहने वाले जनजातीय किसान अब कृषि के नए विकल्पों को भी अपना रहे हैं. सरकारी योजनाओं और विभागीय सहयोग से धान की खेती के साथ नारियल उत्पादन, उद्यानिकी और पशुपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है. इससे किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है.

पर्यटन से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

बस्तर अंचल में शांति और सुरक्षा का वातावरण बेहतर होने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है. क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. होम स्टे, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों से जनजातीय परिवारों की आर्थिक आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं.

पारदर्शी व्यवस्था से हितग्राहियों को सीधा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. वहीं मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में ऑनलाइन और डीबीटी के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है. अब हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत हो रही है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ का 'खेरा' बना पहला सोलर गांव, 141 घरों की छतों पर लगे पैनल, जानिए कैसे बदली गांव की जिंदगी?

देवगुड़ियों और पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण

जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. देवगुड़ियों के संरक्षण एवं निर्माण, पारंपरिक मेला स्थलों के विकास और देवी-देवताओं से जुड़े धार्मिक स्थलों के संवर्धन जैसी पहल से स्थानीय आस्था को सम्मान मिल रहा है. इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों तक आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को पहुंचाने में मदद मिल रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES