SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप से 8 हथियार और 229 कारतूस बरामद

सुकमा पुलिस को बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया डंप मिला. यहां से 8 देसी हथियार, 229 जिंदा कारतूस, टिफिन आईईडी बरामद किया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 20:22 IST | Updated: Nov 25, 2026, 20:31 IST
Image Credit: सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों का डंप बरामद (Z News)
Join

सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चिंतलनार थाना क्षेत्र के रासापल्ली और गुण्डराजगुड़ेम के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला. संयुक्त सुरक्षा बलों ने यहां से 8 देसी हथियार, 229 जिंदा कारतूस, टिफिन आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की है.

सुकमा के एएसपी मनीष कंवर ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर 25 नवंबर को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया. इसी दौरान रासापल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया डंप मिला.

उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में 2 सिंगल शॉट राइफल और 6 भरमार बंदूक शामिल हैं. इसके अलावा एके-47 के 98, एसएलआर के 49, इंसास के 35, .303 राइफल के 30, 9 एमएम के 13 और 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. सुरक्षा बलों को 1 टिफिन आईईडी, 3 हैंड ग्रेनेड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बीजीएल सेल, तीर बम, मैगजीन, वायरलेस सेट, कोडेक्स वायर, गन पाउडर, बैटरियां, नक्सली वर्दी, साहित्य और अन्य उपयोगी सामग्री भी मिली है.

दो माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

दूसरी तरफ ओडिशा राज्य में सक्रिय दो माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में एक CyPCM और एक ACM रैंक का माओवादी शामिल है. दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था. आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान नागमणि कुड़मे उर्फ शीला (32 वर्ष) और गंगा सोढ़ी उर्फ सोनू (26 वर्ष) के रूप में हुई है. नागमणि पर 8 लाख और गंगा सोढ़ी पर 5 लाख रुपये का इनाम था.

बीजापुर के एसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि दोनों छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में कई माओवादी घटनाओं और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं. नागमणि ओडिशा के बटालियन नंबर 08 में CyPCM के पद पर, जबकि गंगा सोढ़ी कालाहांडी एरिया कमेटी में ACM के रूप में सक्रिय था.

छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर दोनों ने संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया. पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित कैडरों को शासन की नीति के तहत आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

रिपोर्ट: अमन सिंह भदौरिया

यग भी पढ़ें: कभी पुलिस भर्ती से कतराते थे युवा, आज बस्तर फाइटर बनने के लिए मैदान में बहा रहे पसीना, देखें तस्वीरें

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES